You are here

अक्षय के गोल्डन जुबिली बर्थडे पर पत्नी ट्विंकल और बॉलीवुड सितारों ने दी इस अंदाज़ में शुभकामनाएं

Wife Twinkle Khanna posted video on Akshay Kumar Birthday आज की रिपोर्ट फिल्म बड़ी ख़बरें मनोरंजन 

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार आज अपना ‘गोल्डन जुबिली बर्थडे’ मना रहे है । 26 सालों के लम्बे करियर में अक्षय ने तकरीबन 150 फ़िल्मों में काम किया है । सोशल मीडिया पर  सुबह से “HappyBirthdayAkshayKumar” ट्रेंड कर रहा हैं । अक्षय के फैन्स से लेकर बॉलीवुड सितारों ने भी उन्हें अपने अपने अंदाज में विश किया ।अक्षय के बर्थडे पर उनकी पत्‍नी ट्विंकल  खन्ना ने एक फनी वीडियो शेयर किया । इस वीडियो में अक्षय कुमार अपनी बेटी नितारा के कहने पर कई तरह के चेहरे बना रहे हैं । इस वीडियो को शेयर करते हुए ट्विंकल ने अक्षय को बेस्‍ट पापा और बेस्‍ट हस्‍बैंड कहा ।

बॉलीवुड अभिनेता  रितेश देशमुख  ने ट्विटर पर दो तस्वीरे शेयर की। एक तस्वीर जिसमें वे ,अक्षय और अभिषेक ने रोनी सूरत बनाई हुई है । रितेश ने पोस्‍ट शेयर कर  लिखा,”आपको पता चले की बर्थडे पार्टी में केक नहीं मिलने वाला है क्योंकि अक्षय कुमार डाइट पर है “। दूसरी तस्वीर जिसमें रितेश अन्य  एक्टर्स के साथ जाकुज़ी में है ,को शेयर करते हुए लिखा ,-“ Cake मिल गया और सारे पाप धो दिए । “

अक्षय भी पचास साल पूरे होने पर काफी खुश नज़र आ रहे है ।  अक्षय ने अपने बर्थडे से पहले एक के बाद एक ट्वीट कर बताया कि  उनको पैदा हुए 2,62,80,000 मिनट, 4,38,000 घंटे, 18,250 दिन, 20607 हफ्तें, 600 महीने और 5 दशक हो गए हैं ।

अक्षय को कई बड़ी हस्तियों ने अपने अंदाज में ट्विटर पर बधाई दी ।

Tagged :

Related posts

Leave a Comment