गुरुग्राम रेयान स्कूल मर्डर:स्कूल के बाथरूम में 7 साल के मासूम प्रद्युम्न का कत्ल
दिल्ली से सटे गुरुग्राम के रयान इंटरनेशनल स्कूल में 7 साल के प्रद्युम्न की मौत ने देश को हिला दिया है । गुरुग्राम पुलिस ने हत्या के आरोपी बस कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है और एक हफ्ते में चार्जशीट दाखिल करने का फैसला किया है। इस केस का मुकदमा फास्ट ट्रैक चल सकता है और स्कूल को मिली एनओसी भी खत्म हो सकती है। शुक्रवार को प्रद्युम्न के पापा ने उसे स्कूल छोड़ा था और कुछ ही देर बाद उसकी लाश स्कूल के टॉयलेट से मिली थी। आरोपी कंडक्टर ने कबूल किया कि उसने टॉयलेट में प्रद्युम्न के साथ गलत काम करने की कोशिश की और फिर चाकू से गला काटकर उसकी हत्या कर दी। स्कूल ने प्रिंसिपल नीरजा बत्रा को सस्पेंड कर दिया है। स्कूल की सिक्योरिटी में लगे स्टाफ को हटा दिया गया है। प्रद्युम्न के परिवार वाले सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।



