‘नागिन’ से साथ फ़्लर्ट करते दिख रहे है बिग बॉस-11 के नए प्रोमो में ‘दबंग’ खान
विवादित रिएलिटी टीवी शो बिग बॉस सीजन 11 का दूसरा प्रोमो भी रिलीज कर दिया गया है । ‘बिग बॉस सीजन 11’ अक्टूबर में कलर्स टीवी पर शुरू होगा।कलर्स चैनल के सीईओ राज नायक ने अपने ऑफिशल ट्विटर अकाउंट पर शो का नया प्रोमो रिलीज़ किया है।
45 सेकंड के इस प्रोमो में सलमान खान टीवी सीरियल ‘नागिन’ से मशहूर मोनी रॉय के साथ फ्लर्ट करते नजर आ रहे हैं । “बिग बॉस सीजन 11, पड़ौसी आ रहे हैं बजाने 12” की थीम पर इस वीडियो में दिखाया गया है कि सलमान खान अपने घर में मैच देख रहें है तभी उनके घर की बेल बजती है। एक पड़ोसी उनसे मैच देखने की रिक्वेस्ट करता है। जैसे ही सलमान उसे परमिशन देते हैं वो और भी पड़ोसी सलमान के घर आ जाते है । सलमान खान थोड़े टेंशन में आ जाते है कि तभी एक बार फिर घर की बेल बजती है। इस बार गेट पर मोनी रॉय होती है और आप नीचे वीडियो में देख सकते है सलमान कैसे मोनी रॉय के साथ फ़्लर्ट कर रहे है ।
https://twitter.com/rajcheerfull/status/906192097530617856
मोनी रॉय इस से पहले सलमान के शो पर बतौर गेस्ट कई बार दिख चूकी हैं ।इस प्रोमो के बाद बिग बॉस -11 में मोनी रॉय के रोल को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे है। इस प्रोमो को मोनी ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है ।



