‘साइना’ दिखने के लिए साइना से ट्रेनिंग ले रही है ये अभिनत्री
अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने दिग्गज महिला बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की बायोपिक पर काम करना शुरू कर दिया है ।इस किरदार को बेहतर ढंग से निभाने के लिए श्रद्धा बैडमिंटन खिलाडी सायना नेहवाल और कोच पुलेला गोपीचंद से ट्रेनिंग ले रही हैं ।
इंस्टाग्राम पर श्रद्धा ने फोटो साझा करते हुए एक संदेश में लिखा, ‘आज एक चैम्पियन सायना नेहवाल के साथ प्रशिक्षण ले रही हूं।‘
https://www.instagram.com/p/BYxfjMRlMaT/
2012 लंदन ओलिंपिक खेलों की बैडमिंटन प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय स्टार ने श्रद्धा कपूर, नेशनल कोच पुलेला गोपीचंद के साथ ट्वीटर अकांउट पर एक फोटो शेयर की। साइना नेहवाल ने ट्वीट करते हुए कहा,-“आज का बैडमिंटन प्रैक्टिस सेशन, गोपी सर, श्रद्धा कपूर और मैं।“
इस फिल्म में सायना नेहवाल का वर्ल्ड में नंबर वन खिलाड़ी बनने तक का सफर दिखाया जाएगा। इसके साथ ही सायना के जन्म से पहले उनके परिवार का जीवन भी दिखाने जाने की चर्चा है ।




