भारत की जीत के पीछे धोनी का एक आइडिया , जिसे विराट ने फौरन माना
केदार जाधव जब गेंदबाजी करने आए तो आंखों के इशारे से धोनी ने ये भी बताया कि गेंद कहां फेंकनी है और कैसे बांग्लादेशी खिलाड़ियों को फंसाना है।
केदार जाधव जब गेंदबाजी करने आए तो आंखों के इशारे से धोनी ने ये भी बताया कि गेंद कहां फेंकनी है और कैसे बांग्लादेशी खिलाड़ियों को फंसाना है।
पूर्व कप्तान एमएस धोनी विकेट के पीछे रहते हैं, लेकिन उनकी बात कप्तान विराट कोहली सबसे ज्यादा सुनते हैं। भारत-बांग्लादेश मैच में एक वक्त था जब बांग्लादेश के तमीम इकबाल और मुस्तीफिकुर रनों की बारिश कर रहे थे। तीसरे विकेट की साझेदारी में उन्होंने 123 रन जोड़े थे। 27 ओवर में बांग्लादेश के 250 रन बन चुके थे। भारत के सभी रेगुलर बॉलर की पिटाई हो रही थी। अश्विन जैसे धारदार स्पिनर की गेंद पर भी बांग्लादेशी बैट्समैन तेजी से रन बना रहे थे। हार्दिक पांड्या की तो जबरद्सत धुनाई हो गई थी। इसके बाद विकेट के पीछे से एमएस धोनी ने कप्तान विराट कोहली को कुछ अलग करने का आइडिया दिया।
विराट कोहली ने खुद खुलासा किया की धोनी ने उन्हें केदार जाधव से बॉलिंग कराने को कहा। धोनी बोले, रेगुलर बॉलर थक गए हैं और उनकी बॉल बांग्लादेश बैट्समैन पढ़ चुके हैं। अब किसी पार्ट टाइम बॉलर को गेंद देनी चाहिए और इसके बाद धोनी ने ही केदार जाधव का नाम विराट को सुझाया। केदार जाधव जब गेंदबाजी करने आए तो आंखों के इशारे से धोनी ने ये भी बताया कि गेंद कहां फेंकनी है और कैसे बांग्लादेशी खिलाड़ियों को फंसाना है। इस प्लानिंग का नतीजा सही निकला और बांग्लादेश के दोनों जमे हुए बल्लेबाज उल्टे सीधे शॉट लगाकर आउट हो गए और इसके बाद बांग्लादेश की टीम में कोई नहीं चला। प्रेस कांफ्रेंस में विराट ने बताया कि केदार जाधव को मिले दो अहम विकेट बोनस हैं। जब हार्दिक पांड्या की गेंद पर ज्यादा रन बनने लगे तो वो थोड़े परेशान हो गए थे, इसी बीच धोनी ने उन्हें केदार से बॉलिंग करवाने को कहा। केदान ने भी बताया कि गेंद फेंकते वक्त वो धोनी की तरफ ही देखते थे, धोनी आंखों से बात कर रहे थे और केदार उसी हिसाब से बॉलिंग करते गए।



