You are here

भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले विराट कोहली का इंटरव्यू

Kohli interview before final match against pakistan आज की रिपोर्ट क्रिकेट खेल 

बांग्लादेश की जीत पर

विराट कोहली: ये मैच हमारे लिए एक कंपलीट गेम था। मुझे उम्मीद नहीं थी कि हम 9 विकेट से जीतेंगे। लेकिन ये हमारी टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों की क्वालिटी है कि हमने एक विकेट खोकर 265 रन का टारगेट पूरा किया।

 

भारत-पाकिस्तान फाइनल मैच पर

विराट कोहली: मैं इस मैच को किसी भी दूसरे मैच की तरह ही लेता हूं। मुझे पता है ये एक बोरिंग जवाब है, लेकिन यही हमारा माइंडसेट हैं।

 

भारत की बैटिंग पर

विराट कोहली: टीम का टॉप ऑर्डर फॉर्म में हैं। मुझे ये चिंता नहीं है कि मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों को बैटिंग करने का मौका नहीं मिल रहा है। वो प्रैक्टिस में अच्छी तरह बॉल हिट कर रहे हैं। जब मैच में मिडल ऑर्डर को जल्दी मैदान में आना पड़ जाए तो वो चिंता की बात होती है।

 

केदार जाधव की बॉलिंग पर

विराट कोहली: केदार एक सरप्राइज पैकेज नहीं है। वो बहुत स्मार्ट है। वो जानता है बॉल कहां पिच करनी है और विकेट कैसी है। अगर केदार ने दो विकटें नहीं ली होती तो बांग्लादेश का स्कोर 300 के करीब होता।

 

अपनी बैटिंग पर विराट की बात

विराट कोहली:  शुरू में मैं खुद को थोड़ा वक्त देता हूं, पहले 10-15 गेंद आराम से खेलता हूं। पिछली बार एक विकेट जल्दी गिर गया था तो मैं उस हिसाब से खेला। जब मैं शॉर्ट बॉल पर शॉट लगाना शुरू कर देता हूं तो मुझे लगता है कि अब मै अच्छा खेल रहा हूं।

Tagged :

Related posts

Leave a Comment