You are here

भारत ने बांग्लादेश को नौ विकेट से हराया, कई रिकॉर्ड हुए ध्वस्त

जडेजा ने इस मैच में एक और रिकॉर्ड बनाया |वह चैंपियंस ट्रॉ़फी के इतिहास में ऐसे पहले गेंदबाज बन गए हैं जिन्होंने लगातार 10 ओवर तक गेंदबाजी की।

Records broken in India match against Bangladesh in Champion Trophy क्रिकेट खेल 

जडेजा ने इस मैच में एक और रिकॉर्ड बनाया ।वह चैंपियंस ट्रॉ़फी के इतिहास में ऐसे पहले गेंदबाज बन गए हैं जिन्होंने लगातार 10 ओवर तक गेंदबाजी की।

एजबेस्टन के बर्मिंघम में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को नौ विकेट से करारी शिकस्त दी है। भारतीय टीम ने बांग्लादेश द्वारा दिए गए 265 रनों के लक्ष्य को 40.1 ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। रोहित शर्मा ने शानदार 123 रन और कप्तान कोहली ने ताबड़तोड़ 78 गेंदों पर 13 चौकों की मदद से 96 रन बनाए ।

वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 8000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बने विराट कोहली

विराट कोहली ने आज 78 गेंद में नाबाद 96 रन बनाए और इसी के साथ एबी डिविलियर्स के सबसे  तेजी से 8000 रन बनाने वाले रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया ।विराट ने 175वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल की, जबकि दक्षिण अफ्रीका  के एबी डिविलियर्स ने 182 पारियों में 8000 रन पूरे किए थे । भारत के तरफ से सौरव गांगुली के  नाम यह रिकॉर्ड था । गांगुली ने 200 इनिंग में 8000 रन बनाए थे ।

जडेजा चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्‍यादा विकेट लेने भारतीय  गेंदबाज बने

जडेजा ने बांग्लादेशी पारी के 35वें ओवर की दूसरी गेंद पर शाकिब अल हसन को आउट कर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं । जडेजा ने जहीर के नौ पारियों में 15 विकेट के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा । जडेजा ने इतने ही पारियों में 16 विकेट लिए है ।

जडेजा ने इस मैच में एक और रिकॉर्ड बनाया ।वह चैंपियंस ट्रॉ़फी के इतिहास में ऐसे पहले गेंदबाज बन गए हैं जिन्होंने लगातार 10 ओवर तक गेंदबाजी की।

युवराज वनडे क्रिकेट में भारत के लिए 300 वनडे खेलने वाले 5वें खिलाड़ी बने

युवी ने भारत के लिए वनडे क्रिकेट में 36.84 के औसत से कुल 8622 रन बनाए हैं ।युवराज ने 111 विकेट भी अपने नाम किया है । युवी से पहले सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, मोहम्मद अज़हरूद्दीन और सौरव गांगुली भारत के लिए  300 वनडे खेल चुके है ।

भारत रिकॉर्ड चोथी बार चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में

भारत ने बांग्लादेश को हरा कर रिकॉर्ड चोथी बार चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पंहुचा है ।भारत इस से पहले 2000,2002 और 2013 में फाइनल में पंहुचा था ।

Tagged :

Related posts

Leave a Comment