You are here

योगी जाएंगे बिहार, खतरे में नीतीश सरकार

Yogi Adityanath Bihar Visit बिहार की बड़ी ख़बरें 

लालू यादव को घेरने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिहार जाएंगे। बिहार में योगी के साथ उनके सरकार में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मोर्य और केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योती भी बिहार में नीतीश कुमार की सरकार कमियां गिनाएंगी। मोदी सरकार 26 मई को तीन साल पूरा कर रही है। इस मौके पर भाजपा के बड़े नेता पूरे देश में दौरा करेंगे। योगी आदित्यनाथ का दौरा खासतौर पर बिहार में रखा गया है। उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले बिहार का चुनाव भाजपा बुरी तरह हारी थी और लालू-नीतीश की जोड़ी को बिहार की जनता ने वोट दिया था। अब लालू यादव और उनके बेटों पर नए आरोप लगे हैं। लालू से जुड़े 22 अड्डों पर आयकर विभाग ने छापा मारा है। लालू चारों तरफ से घिर चुके हैं। नीतीश सरकार की सबसे कमजोर कड़ी लालू यादव और उनका परिवार ही बन गया है। ये हालात भाजपा के लिए एकदम माकूल है।

योगी की छवि प्रखर हिंदूवादी नेता की है। भाजपा अभी से 2019 चुनाव का माहौल बनाना चाहती है। बिहार की 40 में से 30 सीटें भाजपा और उसकी सहयोगी पार्टियों ने जीती थी। लेकिन अगर लालू और नीतीश का गठबंधन टिक गया तो भाजपा के लिए मुश्किल हो सकती है। इसलिए भाजपा ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। लालू और उनके परिवार पर संगीन आरोप लगे हैं। लालू के बेटे अभी-अभी सियासत में आए थे और अभी से उनके खिलाफ आयकर विभाग की जांच शुरू हो चुकी है। नीतीश कुमार पर जबरदस्त दवाब है। भाजपा योगी को भेजकर नीतीश पर और ज्यादा दवाब बढ़ाना चाहती है।

Tagged :

Related posts

Leave a Comment