You are here

सोनू निगम के आखिरी 24 ट्विट्स पढ़ें, समझ जाएंगे उन्होंने ट्विटर क्यों छोड़ा?

ट्विटर में अपना अकाउंट खत्म करने से पहले सोनू निगम ने एक के बाद एक 24 ट्वीट किए।

Sonu Nigam Quits Twitter आज की रिपोर्ट बड़ी ख़बरें सोशल मीडिया से 

ट्विटर में अपना अकाउंट खत्म करने से पहले सोनू निगम ने एक के बाद एक 24 ट्वीट किए।

गायक अभिजीत का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड होने के बाद गायक सोनू निगम ने ट्विटर छोड़ने का फैसला किया है। ट्विटर में अपना अकाउंट खत्म करने से पहले सोनू निगम ने एक के बाद एक 24 ट्वीट किए।सोनू ने शुरुआत में लिखा. ‘प्रेस और ट्विटर पर मेरे फॉलोअर ट्वीट्स का स्क्रीन शॉट अपने पास रखें क्योंकि बहुत जल्द मैं अपने 7 मिलियन फॉलोअर्स से विदा लेने वाला हूं।”  इसके बाद सोनू ने लिखा,  ”मीडिया में बंटवारा हो गया है। एक राष्ट्रवादी मीडिया है और दूसरा वो मीडिया जिसके खून में उफान नहीं है। यहां आपको एकतरफा आशीर्वाद मिलता है। आपकी मौत की दुआ मांगी जाती है। कुछ लड़के-लड़कियां आतंकवादी की तरह आपसे पेश आते हैं। ”
इसके बाद सोनू निगम ने सिंगर अभिजीत का समर्थन कुछ इस अंदाज़ में किया, उन्होंने लिखा, ” अभिजीत के कमेंट्स और और उनकी भाषा से कोई भी सहमत नहीं है। लेकिन क्या बीजेपी को सेक्स रैकेट बताने वाली शहला  सही हैं? इनसे सपोर्टर्स भड़क सकते हैं।” सोनू ने अगले ट्विट में लिखा, “अगर अभिजीत का अकाउंट सस्पेंड हो सकता है तो शहला का क्यों नहीं? और उनके भी होने चाहिए जो मां-बहन की गालियां देते हैं।”
इसके बाद सोनू निगम ने एक और विवाद पर अपनी राय रखी, सोनू ने लिखा, ”जब आर्मी जीप के सामने गौतम गंभीर को बांधने की फोटो डाली गई तो किसी ने कुछ नहीं कहा। लेकिन परेश रावल ने ऐसी ही बात की तो उनका विरोध हुआ। मुझे लगता है अरुंधति रॉय को कश्मीर मुद्दे पर अपनी बात कहने का अधिकार है तो उनके विरोध का हक भी हिंदुस्तानियों को है ।”
सोनू ने ट्विटर छोड़ने से पहले अपना दर्द भी बांटा, उन्होंने लिखा, ” हम अब इंसान नहीं रहे। हम लोग हिंदु, मुस्लिम, पाकिस्तानी, हिन्दुस्तानी से ज्यादा कुछ नहीं रहे।”
आखिर में सोनू ने अपनी स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने लिखा, ”मैं ट्विटर के खिलाफ नहीं हूं। ये गेम चेंजर है। लेकिन ये तब तक अच्छा प्लेटफॉर्म नहीं बन सकता है  जब तक यहां पोर्न बंद न कर दे। मैं तंग आकर इसे छोड़ रहा हूं। बाकी देशभक्त और मानवता के बारे में सोचने वालों को भी ऐसा करना चाहिए।”
 ”माफी चाहता हूं, ऐसी जगह पल भर भी नहीं रह सकता, जहां जहर फैला हो। जहां मुझे एंटी मुस्लिम समझा जाने लगा हो। मैं कोई राइट या लेफ्ट विंग से नहीं जुड़ा हूं। लेकिन अब लगता है कि यहां होने के लिए आपका किसी न किसी विचारधारा से जुड़ा होना जरूरी है।”
सोनू ने आखिर में अहम बात कही। उन्होंने लिखा, ‘‘जब फिल्टर के साथ कोई नया प्लेटफॉर्म आएगा तो मैं दोबारा जुड़ जाऊंगा। तब तक के लिए गुडबाय।”
Tagged :

Related posts

Leave a Comment