फिरौती मांगने वाला वायरस एटीएम पर अटैक कर सकता है
फिरौती मांगने वाला रैनसमवेयर वायरस से पूरी दुनिया डरी है। लेकिन रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने रैनसमवेयर के बारे एक नया अलर्ट जारी किया है । आरबीआई ने बैंकों को सावधान करते हुए कहा कि ये वायरस कहीं भी किसी भी एटीम पर हमला कर सकता है। बैंकों को हिदायत दी गई है कि वो अपने एटीएम के सॉफ्टवेयर को किसी भी खतरे से निपटने के लिए तैयार रखें।
डराने वाली बात एक और है। भारत में 30 फीसदी से ज्यादा एटीएम में इस वायरस से निपटने के लिए सॉफ्टवेयर ही नहीं है। इस वक्त देश में दो लाख 20 हज़ार एटीएम हैं जिनमें से ज्यादा को अपडेट नहीं किया गया है। करीब 30 फीसदी एटीएम पुराने सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर रहे हैं। आरबीआई ने बैंकों से आपातकालीन इंतजाम को सख्ती से पालने करने का निर्देश दिया है। सरकार ने ऐसे हालात से निपटने के लिए इमरजेंसी टीम बनाई है। सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि ये रैनसमवेयर वायरस एटीएम को मेंटेनेंस मोड में पहुंचा देते है और नोट खुद ही बाहर आने लगते हैं। इसी खतरे से निपटना होगा।


