You are here

कश्मीर में घूमता एक टेप जो सबसे बड़े खतरे की घंटी बजा रहा है

Zakhie Musa audio message एक्सक्लुसिव ख़बर पसंदीदा खबर 
कश्मीर में हिज़बुल के कमांडर ज़ाकिर मूसा का एक ऑडियो मैसेज कश्मीर में खूब सुना जा रहा है। पांच मिनट 40 सेकंड के इस मैसेज में ज़ाकिर कश्मीर में ISIS के तर्ज पर इस्लामिक राज स्थापित करनी की बात कर रहा है । इस मैसेज में हिज्बुल कमांडर ने हुर्रियत के नेताओं को भी धमकी दी है। कश्मीर के हालात पर करीब से नज़र रखने वाले बताते हैं कि इस बार कश्मीर में नया माहौल है। बंदूक उठाने वाले काबू से बाहर हो चुके हैं। अब धर्म के नाम पर नौजवानों पर उकसाया और भड़काया जा रहा है। ऐसा पहली बार हो रहा है जब आतंकवादी कमांडर कश्मीर को इराक और सीरिया जैसा बनाने की बात खुलेआम कह रहे हैं। हिज्बुल मुजाहिद्दीन कश्मीर में 1989 में शुरू हुआ था, उसी वक्त से कश्मीर में आतंकवाद की शुरुआत हुई थी।
इस नए टेप में हिज्बुल का कमांडर नेताओं की गर्दन काटने की धमकी दे रहा है।  उसने कहा, अगर हमारे रास्ते में आओगे, तो हम तुम्हारा सिर काट देंगे, उसे लालचौक पर लटका देंगे…आतंकवादी जाकिर मूसा ने कहा…वो कश्मीर में शरियत लागू करना चाहता है।
Tagged :

Related posts

Leave a Comment