‘निर्भया’ का नाबालिग बलात्कारी इस वक्त कहां आज़ाद घूम रहा है?
सुप्रीम कोर्ट ने निर्भया के चार बलात्कारी को फांसी की सजा सुना दी, लेकिन निर्भया का पांचवां गुनहगार आज़ाद है। ये वही गुनहगार है जिसने निर्भया को सबसे गहरे जख्म दिए ।निर्भया ने मौत से पहले अपनी मां को बताया था कि इसी नाबालिग ने उसके प्राइवेट पार्टस पर लोहे के रॉड से हमला किया। उसके आंत तक को चीर दिया। अदालत ने इस जघन्य बलात्कार और हत्या को बर्बर कहा। कोर्ट ने कहा कि इस केस में नाबालिग भी शामिल था, इसकी पुष्टि हुई है। लेकिन जिस दिन ये घटना हुई उस दिन नाबालिग की उम्र 18 साल से बस कुछ महीने कम थी। तिहाड़ जेल की जगह उसे गुवेनाइल होम में भेजा गया। इस फैसले ने पूरे देश को हिला दिया था, लेकिन जुवेनाइल तीन साल बाद छूट गया। अब वो दक्षिण भारत में एक ढाबे पर काम करता है। अब इस नाबालिग की उम्र साढ़े 22 साल है। वो 20 दिसंबर 2015 को जुवेनाइल होम से बाहर आया था, लेकिन जुवेनाइल होम में उस पर नज़र रखने वाले एक कर्मचारी ने बताया कि उस लड़के में कोई सुधार नहीं आया था। जुवेनाइल होम के अंदर वो जबरदस्त तोड़-फोड़ करता था। उसके खौफ से बड़े-बड़े बदमाश कांपते थे। वो जुवेनाइल होम के लड़कों को अपने जुर्म की कहानियां मजे से सुनाता था। वहां से बाहर आने के बाद उसे एक एनजीओ में रखा गया। उस एनजीओं ने उसकी पहचान छिपाई और उसे दक्षिण भारत में हाइवे के पास बने एक ढाबे में रसोइए की नौकरी दिला दी। अब भी वो ढाबे में काम करता है। एक बात अब भी झकझोर देती है, क्या उस लड़के पर नज़र नहीं रखनी चाहिए। अगर उसने हाइवे किनारे एक बार फिर जुर्म किया तो जिम्मेदार कौन होगा। सुप्रीम कोर्ट के जज ने फैसला सुनाते हुए बाकी चार गुनहगारों के बारे में कहा कि “ऐसे लोगों की जगह इस धरती पर नहीं है, ये यहां रहने लायक नहीं है, इन्हें क्यों इस धरती पर रहने दिया जाए” तो क्या उस लड़के की जगह है जो इसलिए छूट गया क्योंकि वो उस वक्त 18 साल का नहीं था।



