You are here

लालू पर सुशील मोदी का ‘पेट्रोल पंप बम’

बिहार की बड़ी ख़बरें राजनीति समाचार 

बिहार में भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी आजकल लालू यादव के परिवार का राज़ खोल रहे हैं। हर हफ्ते वो लालू की जायदादा की नई फाइल उजागर कर देते हैं । अभी तक सुशील मोदी ने जितने आरोप लगाएं हैं, उनमें से ज्यादातर आरोपों पर लालू या उनके बेटे को सफाई देना मुश्किल हो जाता है। इस कड़ी में नया आरोप है लालू के बड़े बेटे और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव पर। सुशील मोदी का दावा है कि लालू के बेटे तेज प्रताप को गलत तरीके से बिहार की राजधानी पटना में एक पेट्रोल पंप अलॉट किया गया। पटना के नये बाईपास रोड पर लालू यादव का एक पेट्रोल पंप है, ये पेट्रोल पंप पटना में चर्चा का विषय रहा है। लेकिन पहली बार कागजी सबूत मिले हैं। भारत पेट्रोलियम के इस पेट्रोल पंप के बारे में नया खुलासा हुआ है कि लालू के बेटे को फर्जी कागजात के आधार पर ये पेट्रोल पंप मिला। तेल कंपनी के अफसर से मिलीभगत कर फर्जी कागजात बनाए गए और लालू के बेटे पंप के मालिक बन गए। ये मामला 2011 का है। आरोप है की लालू के बेटे के नाम उस वक्त बाईपास रोड पर 43 डिस्मिल ज़मीन नहीं थी।  लेकिन तेजप्रताप का इंटरव्यू भी हुआ।  इसके बाद A K Infosystem pvt Ltd नाम की कंपनी ने 9 जनवरी 2012 को 136 डिस्मिल ज़मीन तेजप्रताप के भाई और अब बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के नाम लीज़ पर दे दी। सोचिए, पेट्रोल पंप खोलने के लिए अर्जी बड़े भाई तेज प्रताप ने दी थी और ज़मीन लीज़ पर मिली छोटे भाई तेजस्वी को। मतलब तेज प्रताप के नाम पर ज़मीन नहीं थी, फिर भी उन्हें पेट्रोल पंप मिल गया। अब सुशील मोदी ने पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से पूरे मामले की जांच करने की मांग की है।

Tagged :

Related posts

Leave a Comment