You are here

“जयंती टैक्स” वाली कांग्रेस नेता के घर पर सीबीआई का छापा, केस भी दर्ज

CBI FIR against Jayanthi Natarajan in 2012 Jharkhand case अन्य ख़बरें देश 

2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने ‘जयंती टैक्स’ को मुद्दा बनाया था । अब सीबीआई ने पूर्व मंत्री जयंती नटराजन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शनिवार को सीबीआई ने जयंती नटराजन के चेन्नई के घर में छापा मारा। सीबीआई का दावा है कि जयंती ने एक कंपनी से मिलकर पर्यावरण मंत्री रहते हुए नियम बदले और स्टील प्लांट लगाने के लिए फाइल को हरी झंडी दी।

2014 चुनाव के बाद जयंती अपनी पार्टी में हाशिये पर हैं। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा भी खोला लेकिन अब मुश्किल में फंस चुकी हैं। सीबीआई का दावा है कि साल 2012 में जयंती नटराजन ने नियम की धज्जियां उड़ाई सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के खिलाफ जाकर प्राइवेट कंपनी को फायदा पहुंचाने की कोशिश की। सीबीआई के मुताबिक मंत्री ने 55.79 हेक्टेयर जंगल की ज़मीन को कंपनी को दे दिया। जबकि उनके पहले के राज्यमंत्री ने इसे फाइल पर रोक लगा रखी थी।

Tagged :

Related posts

Leave a Comment