You are here

राम रहीम के डेरे में गर्ल्स हॉस्टल से गुफा तक सुरंग मिली

रा के अंदर गैरकानूनी तरीके से एक पटाखा फैक्ट्री भी चलाई जा रही थी, यहां से 84 कार्टन पटाखे मिले हैं।

अन्य ख़बरें समाचार 

रा के अंदर गैरकानूनी तरीके से एक पटाखा फैक्ट्री भी चलाई जा रही थी, यहां से 84 कार्टन पटाखे मिले हैं।

राम रहीम की गुफा से साध्वी के हॉस्टल तक सीधी सुरंग थी। राम रहीम जब चाहता साध्वी के सुरंग तक जा सकता था और साध्वी उसके गुफा के अंदर आ सकती थीं। बाबा के 750 एकड़ के डेरा में सर्च ऑपरेशन चल रहा है। अब डेरा के राज़ सामने आ रहे हैं। कोर्ट कमिश्नर एकेएस पवार की निगरानी में छापा मार रही टीम को एक सुरंग मिला जिसका एक सिरा बाबा की गुफा तक जाता है और दूसरा साध्वी के हॉस्टल से मिलता है। इस सुरंग से चार कमरे जुड़े हैं और चार वॉशरूम भी हैं।

डेरा के अंदर गैरकानूनी तरीके से एक पटाखा फैक्ट्री भी चलाई जा रही थी, यहां से 84 कार्टन पटाखे मिले हैं। पटाखे बनाने के लिए एक्सप्लोसिव भी जुटाए गए थे। एके 47 की मैगजिन के खाली डिब्बे भी पुलिस टीम को मिले हैं। गुरमीत  राम रहीम दो साध्वी का बलात्कार का दोषी पाया गया है और उसे 20 साल की सश्रम कारावास की सजा मिली है। राम रहीम अपने डेरे में अनाथ लड़कियों को भी रखता था। लेकिन अनाथालय के नाम पर यौन शोषण होता था। लड़कियों के अनाथालय में भी एक सीक्रेट रास्ता बना हुआ था जिसे एक आलमारी से छिपाया गया था। ये अनाथालय शाही बेटियां बसेरा के नाम से बुलाया जाता था। अब इसे सील कर दिया गया है।

Tagged :

Related posts

Leave a Comment