You are here

देश में केमिकल अटैक का खतरा, गृह मंत्रालय ने भेजा अलर्ट

Home Ministry alerts for chemical attack in country आज की रिपोर्ट देश समाचार 

भारत में केमिकल अटैक हो सकता है। खुफिया एजेंसियों ने गृह मंत्रालय को चौंकाने वाली जानकारी दिया है और अलर्ट किया गया है। इसके बाद गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को एडवायजरी भेजी है और हवाईअड्डे पर जांच और तेज कर दी गई है। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और मेट्रो स्टेशन पर भी छानबीन पहले से ज्यादा है। एडवायजरी में लिखा है कि ऐसे पाउडर पर नज़र रखी जाए जो खतरनाक हो सकता है। जिसके जरिए केमिकल अटैक किया जा सकता है। 1 सितंबर को गृह मंत्रालय ने ये एडवायजरी सभी राज्यों को भेजी थी। खुफिया एजेंसियों को खबर मिली है कि आतंकवादी कई तरह के केमिकल अटैक कमर्शियल एविएशन टारगेट पर करेंगे।

पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया में एक एयरक्राफ्ट को गिराने की कोशिश की थी। ऑस्ट्रेलिया की पुलिस ने बताया कि हवाईजहाज के अंदर आतंकवादियों ने एक आईईडी को रख दिया था।

Tagged :

Related posts

Leave a Comment