You are here

वीरेंद्र सहवाग बनेंगे विराट की टीम के कोच!

खबर है कि कप्तान विराट कोहली और कोच अनिल कुंबले के बीच दूरियां बढ़ती जा रही है। बर्मिंघम में चैंपियंस ट्रॉफी का पहला मैच होने वाला है।

Virender Sehwag apply for India coach’s job क्रिकेट खेल समाचार 

खबर है कि कप्तान विराट कोहली और कोच अनिल कुंबले के बीच दूरियां बढ़ती जा रही है। बर्मिंघम में चैंपियंस ट्रॉफी का पहला मैच होने वाला है।

भारतीय टीम के नए कोच रेस में 6 खिलाड़ियों के नाम सामने आए हैं। सचिन, गांगुली और लक्ष्मण कोच चुनने वाली सलाहकार समिति के सदस्य हैं। इस समिति के सामने मौजूदा कोच अनिल कुंबले, पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का नाम भेजा गया है।  पिछली बार कोच बनते बनते रह गए टॉम मूडी ने भी टीम इंडिया कोच बनने के लिए अर्जी दी है। इसके अलावा पूर्व कोच लालचंद राजपूत, पूर्व खिलाड़ी रिचर्ड पाइबस और पूर्व क्रिकेटर डोड्डा गणेश ने भी कोच बनने के लिए अपना नाम भेजा है।
नए कोच की ज़रूरत क्यों पड़ी, इसके पीछे भी कई तरह की अटकलें चल रही है। खबर है कि कप्तान विराट कोहली और कोच अनिल कुंबले के बीच दूरियां बढ़ती जा रही है। बर्मिंघम में चैंपियंस ट्रॉफी का पहला मैच होने वाला है। लेकिन कुंबले और विराट एक साथ बहुत कम ही दिखाई देते हैं। दोनों के बीच ज्यादा बातचीत भी नहीं हो रही है। अनबन जैसे हालात में रिश्ते सुधारने के लिए बीसीसीआई के प्रशासक विनोद राय लंदन के लिए रवाना हो गए हैं। रविवार को भारत बनाम पाकिस्तान का मैच होने तक ये अधिकारी टीम इंडिया के साथ रहेंगे और हालात सामान्य करने की कोशिश करेंगे। चैंपियंस ट्रॉफी के बाद नए कोच का चुनाव होगा। खबर है कि विराट कोहली किसी भी कीमत पर अनिल कुंबले को नहीं चाहते हैं। टीम से जुड़े लोग बताते हैं कि अनिल कुंबले का व्यवहार एक स्कूल टीचर की तरह है जिससे टीम के वरिष्ठ खिलाड़ी नाखुश हैं। लेकिन ऐसा भी नहीं है कि विराट की बात कोच चुनने वाली कमिटी मान लेगी। पिछली बार भी विराट रवि शास्त्री को कोच बनाने की मांग कर रहे थे, लेकिन सौरव गांगुली अनिल कुंबले के पक्ष में थे और कुंबले को कोच बनाया गया। इस बार भी शुरू में राहुल द्रविड़ को कोच बनाने की कोशिश हुई। लेकिन राहुल ने खुद मना कर दिया। इसके बाद वीरेंद्र सहवाग का नाम चर्चा में आया।
अब सहवाग ने विधिवत तौर पर कोच के लिए अर्जी दे दी है। सहवाग जैसे बड़े खिलाड़ी की अर्जी को नकारना आसान नहीं होगा। लगता है सहवाग के नाम पर पहले विचार कर लिया गया है इसके बाद ही उन्होंने अर्जी दी है। इसलिए कुंबले की जगह वीरू का नया कोच बनना करीब करीब तय है।
Tagged :

Related posts

Leave a Comment