You are here

कश्मीर में ऐसा क्या हुआ कि आतंकवादी बने एक दूसरे की जान के प्यासे?

Internal Fight among Terrorist Groups in Kashmir बड़ी ख़बरें 

कश्मीर में आतंकवादियों के बीच फूट पड़ गई है। अब आतंकवादी एक दूसरे के खिलाफ बोलने लगे हैं। हाल में दक्षिण कश्मीर के त्राल में हिजबुल के कमांडर सब्जार भट की एनकाउंटर में मौत हुई थी। हिजबुल से निकाले गए ज़ाकिर मूसा गुट ने दावा किया है कि सब्ज़ार के बारे में खबर उसी ने दी थी। ज़ाकिर मूसा की तरफ से एक वीडियो जारी हुआ है। इस वीडियो में कहा गया “हमारे रास्ते में जो भी आएगा उसका यही हाल होगा जो त्राल में सब्जार का हुआ”आर्मी और पुलिस इसे ज़ाकिर मूसा का प्रोपगेंडा बता रही है। पुलिस के सूत्रों ने बताया कि घाटी में अब आतंकवादी कमजोर पड़ रहे हैं। आपस में झगड़ा बढ़ गया है।

Tagged :

Related posts

Leave a Comment