You are here

14 ईवीएम चुनाव आयोग आई, इसी से होगा ‘हैकाथॉन’

14 EVMs used in UttarPradesh, Punjab and Uttrakhand election is available for 3rd June EVM Challenge बड़ी ख़बरें 
चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड से 14 ईवीएम मंगाए हैं। तीन जून को इन्हीं 14 ईवीएम के जरिए चुनाव आयोग हैकाथॉन चलाएगा। आम आदमी पार्टी इस चैलेंज से अलग हो चुकी है, इसलिए सिर्फ एनसीपी और सीपीएम को ही मौका मिलेगा। चुनाव आयोग ने कहा है कि इन दो पार्टियों ने ईवीएम के बारे में कुछ बताया नहीं, कहां से ईवीएम लाना है इसके बारे में पहले से कोई राय नहीं दी गई इसलिए उत्तर प्रदेश के नोएडा और गाज़ियाबाद में इस्तेमाल हुए ईवीएम मंगाए गए हैं। पंजाब के पटियाला और भटिंडा में इस्तेमाल हुए ईवीएम को हैकाथॉन में रखा जाएगा। देहरादून में इस्तेमाल हुआ ईवीएम उत्तराखंड का चुनाव जांचने के लिए लाया गया है।
एक पार्टी के प्रतिनिधी किसी भी चार ईवीएम की जांच कर सकते हैं। शनिवार सुबह दस बजे ये चैलेंज शुरू होगा और दोपहर 2 बजे तक रिजल्ट आ जाएगा। दो शर्तें रखी गई है, पहले ये साबित करना होगा कि ईवीएम को छेड़छाड़ कर किसी एक उम्मीदवार को फायदा पहुंचाया गया और फिर ईवीएम कंट्रोल यूनिट से ये साबित करना होगा। लेकिन ईवीएम को उसी हालत में रखा जाएगा जिस तरह की सुरक्षा में ईवीएम चुनाव के वक्त रखा होता है।
Tagged :

Related posts

Leave a Comment