You are here

सिर काटने आए पाकिस्तानियों को आर्मी ने मारा, लाश एलओसी पर पड़ी है

Indian Army Foils another terrorist infiltration एक्सक्लुसिव ख़बर बड़ी ख़बरें 

सिर काटने आए पाकिस्तानी बैट के आतंकवादियों को भारत की सेना ने मार गिराया। एक मई की तरह इस बार भी चोरी से पाकिस्तान के दो बैट कमांडो एलओसी पारकर आए थे। इस बार भी उनका मकसद धोखे से वार करना था और भारतीय जवान के शव से वो फिर बर्बरता कर सकते थे। लेकिन अबकी बार सेना चौकन्ना थी। सुबह साढ़े 8 बजे पाकिस्तान के बैट कमांडो पर आर्मी के जवानों की नज़र पड़ी और मशीनगन से उन्हें भून दिया गया। इन दो पाकिस्तानियों की लाश अब भी एलओसी के पास नो मैन्स लैंड में पड़ी है। नो मैन्स लैंड वो जगह होती है जहां दोनों देश के सिपाही आते-जाते हैं। अभी तक पाकिस्तान ने इन दो बैट कमांडो की लाश को नहीं उठाया है। आर्मी के कर्नल भंवर सिंह ने मीडिया को बताया कि सुबह  8 बजकर 40 मिनट पर आर्मी ने लाइन ऑफ कंट्रोल पर पाकिस्तानी बैट टुकड़ी की कोशिश को फेल कर दिया। इस बार उरी सेक्टर में पाकिस्तान नापाक काम करने के इरादे से आया था।

Tagged :

Related posts

Leave a Comment