You are here

गोहत्या रोकने के लिए मोदी सरकार का सबसे बड़ा फैसला

Cattle Sold In Markets Cannot Be Slaughtered देश समाचार 

मोदी सरकार ने गोहत्या रोकने के लिए सबसे बड़ा फैसला कर लिया है। सरकार की तीसरी सालगिरह पर इस फैसले का नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया। अब मारने के लिए ना गाय खरीदी जा सकेगी ना भैंस। काटने के लिए ना बछड़े बेचे जाएंगे ना ही ऊंट। केन्द्र सरकार ने मांस के लिए मवेशियों की खरीद बिक्री पर रोक लगा दी है। केंद्रीय वन एंव पर्यावरण मंत्रालय ने इस आदेश को जारी कर दिया है।

केंद्र सरकार के आदेश में साफ लिखा है कि अब देश भर में गाय, भैंस, बछड़े, बैल और ऊंट जैसे बड़े जानवरों को मारने के लिए खरीदा या बेचा नहीं जाएगा। कसाईघर में अब गाय, बैल, बछड़े, भैंस की एंट्री पर ही रोक लग गई है। पशु बाज़ार में अब ये मवेशी कटने के लिए नहीं बिकेंगे। बाज़ार से कोई भी कसाई गाय, बैल, बछड़े या भैंस नहीं खरीद पाएगा। धार्मिक मकसद से इन पशुओं की बलि पर भी रोक लगा दी गई है।

नियम में फेर बदलकर इस गाय, भैंस, बैल. बछड़े, ऊंट को मारने के लिए बाज़ार से खरीदने के काम को गैरकानूनी बनाया गया है।  नये नियम के मुताबिक पशु बाज़ार चलाने वालों को ये तय करना होगा कि वहां बिकने वाले ये मवेशी कसाईघर नहीं भेजे जाएंगे। जो अपनी गाय, बैल या बछड़े बेचेगा उसे अपने पहचान पत्र की एक कॉपी जमा करानी होगी साथ ही एक हलफनामे पर दस्तखत करना होगा कि उसने मवेशी को कसाई के हाथ नहीं बेचा है।नये नोटिफिकेशन में लिखा है कि गाय, बैल, बछड़े या भैंस की खरीद बिक्री सिर्फ किसानों के बीच होगी, कसाई वहीं नहीं आएंगे।

Tagged :

Related posts

Leave a Comment