You are here

इस्कॉन मंदिर में पुजारी बनकर रहता था पाकिस्तानी ISI एजेंट

Pakistani National Caught in Iskon Temple आज की रिपोर्ट 
हरियाणा के बहादुरगढ़ से एक पाकिस्‍तानी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। शक है कि ये पाकिस्तान का जासूस हो सकता है। पुलिस का कहना है कि ये पाकिस्तानी इस्कॉन मंदिर में पुजारी के वेश में छिपकर रहता था।इसके पास से पाकिस्तान का पासपोर्ट मिला है। पाकिस्तानी पासपोर्ट में इसका नाम राजा लिखा है, जबकि मंदिर में ये खुद को हिंदू बताता था और रसराज दास कहकर बुलाता था। ये साल 2013 में 33 दिनों के लिए वीजा लेकर भारत आया था, लेकिन लौटकर पाकिस्तान नहीं गया। उल्टे ये मंदिर में पुजारी के वेश में रहने लगा। धीरे-धीरे इसने दिल्ली का वोटर आईकार्ड बनवा लिया। इसके पास बहादुरगढ़ के पते पर पैन कार्ड और आधार कार्ड मिला है। पुलिस को शक है कि ये आईएसआई के लिए जासूसी करता था और आईएसआई का एजेंट है।
Tagged :

Related posts

Leave a Comment