You are here

बजट 2018: आसान भाषा में समझिए इस बार के बजट की बड़ी बातें

मोदी सरकार ने अपने बजट में गरीबों के स्वास्थ्य पर बड़ा ऐलान किया है । बजट में गरीबों को 5 लाख का मेडिकल बीमा दिया गया है ।

बजट 2018:इस बार के बजट की सबसे बड़ी बातें Breaking News आज की रिपोर्ट बड़ी ख़बरें राजनीति समाचार 

मोदी सरकार ने अपने बजट में गरीबों के स्वास्थ्य पर बड़ा ऐलान किया है । बजट में गरीबों को 5 लाख का मेडिकल बीमा दिया गया है ।

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज लोकसभा में 2018-19 के लिए आम बजट पेश किया ।  2019 लोकसभा चुनाव से पहले ये मोदी सरकार का आखिरी पूर्ण बजट है ।  अपने बजट भाषण में वे किसान, गरीब, युवा, गृहणी, और उद्यमी को खुश करते नजर आए ।  लेकिन मध्यम वर्ग और सर्विस क्लास को कोई राहत न देकर सरकार ने बड़ा राजनीतिक जोखिम लिया है ।

यह भी पढ़ें:बजट 2018: पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता, जानें बजट में क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा

जानिए इस बार के बजट की सबसे बड़ी बातें:

  • किसानों को आगामी खरीफ सीजन से न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) लागत का 150 फीसद देने का फैसला । साल 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने का लक्ष्य ।
  • इनकम टैक्स की दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ । आयकर दरों में छूट की सीमा पहले की तरह 5 लाख ही रहेगी ।  40 हजार तक स्टैंडर्ड डिडक्शन मिलेगा यानि आपकी जितनी सैलरी है उसमें 40 हजार घटाकर टैक्स देना होगा ।
  • मेडिकल खर्च पर छूट सरकार ने 15 हजार से बढ़ाकर 40 हजार किया गया ।
  • 250 करोड़ रुपए तक टर्नओवर वाली कंपनियों को 25 फीसदी कॉरपोरेट टैक्स देना है।  पहले यह राहत 50  करोड़ रुपए तक टर्नओवर वाली कंपनियों को ही थी ।
  • 2022 तक हर गरीब को घर दिए जाएंगे। पीएम आवास योजना के तहत गरीबों को घर दिए जाएंगे।
  • मोदी सरकार ने अपने बजट में गरीबों के स्वास्थ्य पर बड़ा ऐलान किया है । बजट में गरीबों को 5 लाख का मेडिकल बीमा दिया गया है । नेशनल हेल्थ प्रोटेक्शन स्कीम के तहत 1 परिवार को सालाना 5 लाख रुपये दिए जाएंगे। देश की 40 फीसदी आबादी को हेल्थ बीमा मिलेगा । इस नई हेल्थ बीमा में गरीबों को अस्पताल में भर्ती होने की सूरत में बीमा कवरेज दिया जाएगा । टीबी के हर मरीज को हर महीने 500 रुपए दिए जाएंगे । इसके साथ ही हेल्थ वेलनेस सेंटर के लिए सरकार 12 सौ करोड़ रुपए देगी । तीन संसदीय क्षेत्र पर एक मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे ।
  • 8 करोड़ गरीब महिलाओं को उज्जवला योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन दिए जाएंगे ।
  • राष्ट्रपति का वेतन 5 लाख, उपराष्ट्रपति का 4 लाख होगी, उपराज्यपाल का 3.5 लाख होगा । सांसदों के भत्ते और सैलरी 5 साल में बढ़ाए जाएंगे ।
  • सरकार ने 70 लाख नई नौकरियों का वादा किया। नये कर्मचारियों के EPF में 12 फीसदी का योगदान देगी सरकार । अब तक 8.33% सरकार देती है ।
  • सरकार महिला कर्मचारियों के EPF में 3 साल तक 8 फीसदी का योगदान करेगी।
  • देश में बिटकॉइन जैसी करेंसी गैरकानूनी है और ये नहीं चलेगी ।
  • शिक्षा और स्वास्थ पर एक फीसदी सेस बढ़ा। सेस 3 फीसदी से बढ़कर 4 फीसदी हुआ।
  • 1 लाख से अधिक लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन पर10 फीसदी देना होगा। शेयर खरीदने और बेचने पर लगेगा यह टैक्स।
  • बुजुर्गों के लिए FD, RD पर ब्याज टैक्स फ्री ।
  • एयरपोर्ट की संख्या 5 गुणा तक बढ़ाई जाएगी।
  • अगले वित्तीय वर्ष में 2 करोड़ शौचालय बनाएंगे । अभी तक 6 करोड़ शौचालय बनाए गए हैं ।
  • शहरी क्षेत्रों में 37 लाख नए मकान बनाएंगे ।
  • कस्टम ड्यूटी बढ़ने से महंगे होंगे मोबाइल-टीवी ।
  • 99 स्मार्ट सिटी के लिए 2.4 लाख करोड़ का फंड ।
  • रेलवे पर 1 लाख 48 हजार करोड़ रुपये खर्च करेगी सरकार, 600 स्टेशन आधुनिक बनेंगे।
Tagged :

Related posts

Leave a Comment