रॉस टेलर को सहवाग ने कहा ‘दर्जी’, यूं मिला फर्राटेदार हिंदी में जवाब
भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग क्रिकेट से रिटायर होने के बाद अपने ट्ववीट्स और कमेंट के लिए सुर्खियों में रहते हैं।इस बार सहवाग ने मुंबई में टीम इंडिया के खिलाफ पहले वनडे मैच में न्यूजीलैंड की ओर से मैच विनिंग पारी खेलने वाले रॉस टेलर को लेकर एक ट्वीट किया, जिसका टेलर ने हिंदी में करारा जवाब दे दिया।
सहवाग ने मैच के बाद ट्वीट कर टेलर को अपने अंदाज में बधाई दी।सहवाग ने लिखा,”बहुत अच्छा खेले ‘दर्जी जी’। दिवाली के ऑर्डर्स के प्रेशर का भी आपने अच्छे से सामना किया।”
Well played @RossLTaylor Darji ji . Great effort after handling the pressure of Diwali orders .#indvsnz
— Virrender Sehwag (@virendersehwag) October 22, 2017
इसके बाद टेलर भी कहां चुप रहने वाले थे।उन्होंने भी इस बार सहवाग को करारा जवाब दिया।दिलचस्प बात ये रही कि उन्होंने जवाब हिंदी में दिया।टेलर ने लिखा, “थैंक्स वीरेंद्र सहवाग। भाई अगली बार अपना ऑर्डर टाइम पे भेज देना ताकि मैं आपको अगली दिवाली के पहले डिलीवर कर दूंगा। हैप्पी दिवाली।”
Thanks @virendersehwag bhai agli Baar Apna order time pe Bhej dena so Mai Apko agli Diwali ke pehle deliver kardunga ….happy Diwali
— Ross Taylor (@RossLTaylor) October 23, 2017
सहवाग ने टेलर के ट्वीट का जवाब एक बार फिर मजाकिया अंदाज में देते हुए कहा, “हा..हा..हा.. मास्टरजी , इस साल पतलून ही एक बिलांग छोटी करके देना अगली दिवाली पे. रॉस था बॉस, मोस्ट स्पोर्टिंग।”
Hahaha Masterji , is saal waali patloon hi ek bilaang choti karke dena next diwali pe. Ross the Boss, most sporting 🙂 https://t.co/FNpAwrWCB4
— Virrender Sehwag (@virendersehwag) October 23, 2017
इसके बाद रॉस टेलर ने वीरू पर पलटवार करते हुए पूछा- “क्या तुम्हारे दर्जी ने इस दिवाली पर तुम्हे अच्छा काम करके नहीं दिया है।”
Has your Darji not done a good job this Diwali 😜?
— Ross Taylor (@RossLTaylor) October 23, 2017
सहवाग ने एक बार फिर मजाकिया अंदाज में ट्वीट कर कहा,”आपकी सिलाई के स्टैण्डर्ड को कोई भी नहीं पा सकता दर्जी जी. फिर चाहे वह पेंट की बात हो या पार्टनरशिप की।”
No one can match up to your high standards of stitching Darji ji , whether it is a pant or a partnership @RossLTaylor https://t.co/WDInvXL4EW
— Virrender Sehwag (@virendersehwag) October 23, 2017
सहवाग के ट्वीट का जवाब देते हुए टेलर ने कहा ,”शुक्रिया आप के शब्दों के लिए।मुझे कहना अगर कुछ सिलना हो तो। दिल्ली में मिलते है।”
Thanks viru for your kind words . Do let me know if you want anything to be stitched ?? 😉 See u in Delhi
— Ross Taylor (@RossLTaylor) October 23, 2017
सहवाग ने इसके बाद अपने एक पुराने ट्वीट को रिट्वीट किया जो उन्होंने टेलर के जन्मदिन के अवसर पर किया था।
Happy B'day @RossLTaylor .You have stitched some of the best ptnship's for NZ Taylor ji ,but these are the guys who need your help the most. pic.twitter.com/t4PNQZzemZ
— Virrender Sehwag (@virendersehwag) March 8, 2017
आपको बता दे कि यह पहली बार नहीं है जब सहवाग ने ‘टेलर’ के नाम को लेकर उनका मजाक उड़ाया है। सहवाग ने रैना के बर्थडे के अवसर पर साल 2016 में कुछ ऐसा ही किया था, जब टेलर ने गलती से वीरू को टैग कर दिया था।
आप नीचे उस समय के ट्वीट को पढ़े और आनंद उठाए।
When people ask ,Have you seen Aaina ? (mirror)
Answer is, I have seen Raina .
Happy Birthday Suresh Raina.@ImRaina pic.twitter.com/80tNdyU8UN— Virrender Sehwag (@virendersehwag) November 27, 2016
— Ross Taylor (@RossLTaylor) November 27, 2016
What happened Taylor ji..
Why tagging without typing. Hope stitching going on fine and you getting many orders. https://t.co/B6cnr8Y1pY— Virrender Sehwag (@virendersehwag) November 27, 2016
@ImRaina haha. Sorry mate. Daughter had my phone 😂😂😂. Hope your well
— Ross Taylor (@RossLTaylor) November 27, 2016
I am good Ross. How is the eye now ?
Get well soon brother!
And may you win the series. https://t.co/FtpfkiyPMv— Virrender Sehwag (@virendersehwag) November 27, 2016



