You are here

‘बिग बॉस’ के घर में कैद होने से पहले ढिंचैक पूजा ने रिलीज किया अपना नया सॉन्ग, देखें Video

Dhinchak Pooja's Big Boss Audition Video अन्य ख़बरें आज की रिपोर्ट दिलचस्प ख़बरें फिल्म मनोरंजन समाचार 

सोशल मीडिया पर अपने पहले गाने ‘ सेल्फी मैंने ले ली आज… ‘ से फेमस हुई ढिंचैक पूजा आज रात सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस सीजन 11 में एंट्री लेने जा रही हैं।ढिंचैक पूजा के साथ घर से निकाले गए प्रियंक शर्मा की भी घर में वापसी होगी।प्रियंक शर्मा शो में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री लेंगे।

‘बिग बॉस के घर में एंट्री लेने से पहले ढिंचैक पूजा ने अपना नया गाना –“आफरीन फातिमा बेवफा है” रिलीज़ किया है।इस गाने में आफ़रीन नाम की एक लड़की का ज़िक्र किया गया है जो गिफ़्ट और पैसों के लिए किसी भी लड़के को छोड़ सकती है।शुक्रवार रात ढिंचैक पूजा के यूट्यूब चैनल पर उनका नया गाना जारी किया गया, जिसे अभी तक लगभग  70 हजार  लोग देख चुके है।इस गाने में भी ढिंचैक पूजा के सभी गानों की तरह सुर गायब हैं और यह गाना भी उनके सारे गाने की तरह आपके कानों को चुभ सकती है!

https://www.youtube.com/watch?v=NLFGpkWFBDk&feature=youtu.be

ढिंचैक पूजा ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में बिग बॉस के घर एंट्री के सवाल पर कहा था कि , “पहली बार जब बिग बॉस की ओर से मुझे फोन आया था, तब मैं अपने नए गाने में बिजी थी इसलिए जाने से साफ इनकार कर दिया था। लेकिन अब मेरा गाना बनकर तैयार हो चुका है।उन्होंने दोबारा मुझे अप्रोच किया और मैंने इसमें आने का फैसला कर लिया। बिजी शेड्यूल होने के कारण मैंने यह सीजन अब तक फॉलो नहीं किया. हालांकि, जितना भी देखा है, उसे खूब एन्जॉय किया।” सूत्रों से मिली खबर के अनुसार शिल्पा शिंदे और हिना खान की तरह ढिंचैक पूजा को भी मुह मांगी कीमत मिली है।

ढिंचैक पूजा  ने ‘बिग बॉस के ऑडिशन विडियो में सलमान खान को उनसें बच के रहने की नसीहत दे दी। देखना दिलचस्प होगा की ‘बिग बॉस में ढिंचैक पूजा  की एंट्री से घर के क्या बदलाव होते है।

https://www.youtube.com/watch?v=1ZdWsQbaF9o

Tagged :

Related posts

Leave a Comment