You are here

प्रियंका चोपड़ा का जवाब क्या बॉलीवुड में अभिनेत्रियों के यौन शोषण की तरफ इशारा करता है ?

Priyanka Chopra at Marie Claire’s Power Trip Conference Breaking News आज की रिपोर्ट दुनिया फिल्म मनोरंजन 

हॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर हार्वी विंस्टीन के कई अभिनेत्रियों से यौन शोषण के हंगामे के बीच  अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी बॉलीवुड के भीतर यौन शोषण के संकेत दिए हैं।एंजेलिना जोली, कारा डेलेविंग्ने और ग्वैनेथ पैल्ट्रो सहित करीब 3 दर्जन अभिनेत्रियों और महिलाओं ने विंस्टीन पर यौन शोषण और बलात्कार के आरोप लगाए हैं। इस मामले के बाद सोशल मीडिया पर यौन शोषण से पीड़ित रहे लोगों की कहानी को सामने लाने की अपील करता MeToo हैशटैग भी चलाया जा रहा है।

हॉलीवुड में कदम रख चुकी बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने प्रोड्यूसर हार्वे विंस्टीन पर लग रहे यौन शोषण के आरोपों पर अपनी बात रखी है।प्रियंका ने एक टॉक शो के दौरान हार्वी विंस्टीन के द्वारा किए गए यौन शोषण के सवाल पर कहा कि ,’ हार्वी वाइंस्टीन जैसे लोग अपवाद नहीं हैं बल्कि हॉलीवुड में बहुत सारे ऐसे लोग हैं जो यौन शोषण करने की कोशिश करते हैं और ऐसी हरकतें हर जगह होती हैं।’ प्रियंका ने साफ तौर पर बॉलीवुड का जिक्र तो नहीं किया, लेकिन उनकी बातों से उनका इशारा साफ है कि वो बॉलीवुड के बारे में बात कर रही हैं।

जब प्रियंका से पूछा गया कि क्या वह कभी सेक्स उत्पीड़न का शिकार हुईं? इस पर प्रियंका का जवाब था

ये सिर्फ सेक्स की बात नहीं है, बल्कि ये पावर का मामला है।और यह हमारे समाज की हकीकत भी है ।

यहां देखें प्रियंका चोपड़ा का पूरा इंटरव्यू

https://www.facebook.com/MarieClaire/videos/10155841802680127/

Tagged :

Related posts

Leave a Comment