अनुपम खेर FTII के नए चेयरमैन, गजेंद्र चौहान की जगह लेंगे
बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर को फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (एफटीआईआई) का नया चेयरमैन बनाया गया है।एफटीआईआई अध्यक्ष के तौर पर गजेंद्र चौहान का कार्यकाल इस साल मार्च में समाप्त हो गया था।गौरतलब है कि गजेंद्र को 2015 में FTII का चेयरमैन बनाया गया था, तब कैंपस में छात्रों ने इसका खूब विरोध किया। ये विरोध प्रदर्शन लगभग साढ़े चार महीनों तक चला था। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने अनशन भी किया था लेकिन उस समय बीजेपी सरकार ने उन्हें हटाने से मना कर दिया था।
62 वर्षीय अनुपम खेर 500 से भी अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं। उनको 2004 में पद्म श्री और 2016 में पद्म भूषण से सम्मानित किया जा चुका है।अनुपम खेर ने अपने नियुक्ति पर ट्वीट कर कहा कि, मैं FTII चेयरमैन के तौर पर नियुक्त होने पर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। मैं अपने कतर्व्यों का बेहतर निर्वहन करने का हर संभव प्रयास करूंगा।
I feel deeply humbled & honoured to be apportioned as the Chairman of iconic #FTII. I will perform my duties to the best of my abilities.🙏
— Anupam Kher (@AnupamPkher) October 11, 2017
अनुपम की पत्नी किरण खेर और चंडीगढ़ से बीजेपी की सांसद किरण खेर ने अनुपम खेर को ट्विटर पर बधाई देते हुए कहा, ‘FTII चेरयरमैन बनने के लिए आपको बहुत-बहुत बधाई, मैं जानती हूं कि आप शानदार काम करेंगे।’
Congratulations my dear @AnupamPkher for becoming FTII Chairman ! Know you will do a great job !
— Kirron Kher (@KirronKherBJP) October 11, 2017
एफटीआईआई के पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र चौहान,फिल्मकार मधर भंडारकर, परेश रावल ने ट्वीट कर अनुपम खेर को बधाई दी है।
Anupam Kher has been appointed now as FTII Chairman, I hope he works well. My good wishes are with him: Gajendra Chauhan,Ex-FTII chairman pic.twitter.com/rXbcwrMqJg
— ANI (@ANI) October 11, 2017
Congratulations Shri @AnupamPkher ji, for being appointed as @FTIIOfficial chairman.
— Paresh Rawal (@SirPareshRawal) October 11, 2017
Heartiest congratulations to @Anupamkher sir for being appointed as the Chairman of FTII 🙏
— Madhur Bhandarkar (@imbhandarkar) October 11, 2017
