You are here

अनुपम खेर FTII के नए चेयरमैन, गजेंद्र चौहान की जगह लेंगे

Anupam Kher replaces Gajendra Chauhan as FTII Chairman Breaking News आज की रिपोर्ट 

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर को फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (एफटीआईआई) का नया चेयरमैन बनाया गया है।एफटीआईआई अध्यक्ष के तौर पर गजेंद्र चौहान का कार्यकाल इस साल मार्च में समाप्त हो गया था।गौरतलब है कि गजेंद्र को 2015 में FTII का चेयरमैन बनाया गया था, तब कैंपस में छात्रों ने इसका खूब विरोध किया। ये विरोध प्रदर्शन लगभग साढ़े चार महीनों तक चला था। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने अनशन भी किया था लेकिन उस समय  बीजेपी सरकार ने उन्हें हटाने से मना कर दिया था। 

62 वर्षीय अनुपम खेर 500 से भी अधिक फिल्‍मों में काम कर चुके हैं। उनको 2004 में पद्म श्री और 2016 में पद्म भूषण से सम्‍मानित किया जा चुका है।अनुपम खेर ने अपने नियुक्ति पर ट्वीट कर कहा कि, मैं FTII चेयरमैन के तौर पर नियुक्त  होने पर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। मैं अपने कतर्व्यों का बेहतर निर्वहन करने का हर संभव प्रयास करूंगा।

 

अनुपम की पत्नी किरण खेर और चंडीगढ़ से बीजेपी की सांसद किरण खेर ने अनुपम खेर को  ट्विटर पर बधाई देते हुए कहा, ‘FTII चेरयरमैन बनने के लिए आपको बहु‍त-बहुत बधाई, मैं जानती हूं कि आप शानदार काम करेंगे।’

 

एफटीआईआई के पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र चौहान,फिल्‍मकार मधर भंडारकर,  परेश रावल ने ट्वीट कर अनुपम खेर को बधाई दी है।

Tagged :

Related posts

Leave a Comment