12 इंजुरी,18 साल,150 से ज्यादा मैच खेलने वाले नेहरा 1 नवंबर को कह देंगे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा!
आशीष नेहरा ने 1999 में मोहम्मद अजहरूद्दीन की कप्तानी में भारत की ओर से डेब्यू किया।
आशीष नेहरा ने 1999 में मोहम्मद अजहरूद्दीन की कप्तानी में भारत की ओर से डेब्यू किया।
टीम इंडिया के अनुभवी तेज गेंदबाज आशीष नेहरा अगले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ 1 नवंबर को अपने घरेलू मैदान फिरोजशाह कोटला पर खेले जाने वाले पहले टी-20 मैच के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे।पीटीआई ने ट्वीट कर उसकी जानकारी दी है।
Veteran speedster Ashish Nehra all set to play his last international match against New Zealand on November 1. #Cricket @bcci
— Press Trust of India (@PTI_News) October 11, 2017
नेहरा ने 1999 में मोहम्मद अजहरूद्दीन की कप्तानी में भारत की ओर से डेब्यू किया।38 साल के नेहरा ने भारत के लिए अभी तक 17 टेस्ट, 120 वनडे और 26 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में हिस्सा लिया है। उन्होंने टेस्ट मैचों में 44, वनडे में 157 वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय में 34 विकेट चटकाए। 18 साल के अपने लंबे करियर में नेहरा ने 6 भारतीय कप्तानों के नेतृत्व में खेल चुके हैं। वो मुहम्मद अजहरुद्दीन, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़, अनिल कुंबले, एम एस धौनी और विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया में खेले हैं।2003 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ मैच में 23 रन देकर छह विकेट लेकर उन्होंने भारतीय टीम को जीत दिलाई थी। इस मैच में उल्टी होने के बाद भी उन्होंने गेंदबाजी किया और टीम इंडिया को जीत दिलवाकर ही दम लिया।
नेहरा का 18 साल का करियर काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा है। चोटों के कारण वह कभी टीम में अपनी जगह पक्की नहीं रख पाए और टीम से अन्दर बाहर होते रहे।हाल की एक इंटरव्यू में नेहरा ने कहा था कि उन्हें पता नहीं की बॉडी में इंजुरी है या इंजुरी में बॉडी।उन्होंने आगे कहा थी कि वे अपना आखिरी मैच 40 की उम्र में खेलेंगे।
आप नेहरा का पूरा इंटरव्यू नीचे देख सकते है।



