You are here

ऋतिक-कंगना अफेयर-विवाद: ऋतिक ने दिया कंगना के आरोपों का जबाब ,यहाँ पढ़े पूरी चिट्ठी

फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत से अपने कथित अफेयरों की चर्चा पर ऋतिक रोशन ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए गुरुवार को फेसबुक पर एक पोस्ट किया। इसमें उन्होंने कहीं भी कंगना का नाम नहीं लिखा लेकिन यह साफ़ था की उनके निशाने  पर अभिनेत्री कंगना रनौत ही हैं।

ऋतिक ने इस चिट्ठी में लिखा, ‘मैंने क्रिएटीविटी, प्रॉडक्टिविटी का रास्ता चुना। जो चीजें इससे जुड़ी नहीं थीं, मैंने उसे नजरअंदाज करने की कोशिश की और उससे अलग हट गया। मुझे लगता है कि बिना मतलब की दखलंदाजी को इग्नोर करना, रिऐक्ट न करना और सही रास्ते पर चलना ही सबसे अच्छा तरीका है। लेकिन जिस तरह घाव का इलाज ना करने से वो नासूर बन जाता है, उसी तरह लगता है यह स्थिति भी मेरे लिए नासूर बनती जा रही है।मुझे लगता है मीडिया भी इस घटना को भूलना नहीं चाहती।

ऋतिक ने आगे लिखा, बॉलीवुड के दो हाई प्रोफाइल एक्टर्स के बीच चला एक कथित सात साल लंबा अफेयर जिसके बारे में कोई सबूत नहीं है। ना कोई तस्वीर, ना गवाह, यहां तक कि कथित इंगेजमेंट की कोई तस्वीर या सेल्फी नहीं भी नहीं है लेकिन दावा किया जाता है कि वह जनवरी साल 2014 में पेरिस में हुई।आप सामने वाले पर विश्वास कर रहे है यह सोच कर कि एक लड़की क्यों झूठ बोलेगी। मेरी पासपोर्ट डिटेल बताती है कि साल 2014 जनवरी में मैं देश से बाहर ही नहीं गया।इस रिलेशनशिप को साबित करने के लिए सिर्फ तथाकथित फोटोशॉप की हुई तस्वीरें मीडिया के पास हैं जिसे अगले ही दिन मेरी मित्रों और पत्नी के द्वारा एक्सपोज किया जा चुका था।

ऋतिक ने आगे कहा की , तीन हजार वन साइडेड ईमेल हैं।जो या तो मैंने खुद को भेजे हैं या सवालों में घिरी महिला ने मुझे भेजे हैं। साइबर क्राइम डिपार्टमेंट कुछ दिनों में इसे सच या झूठ साबित कर देगा। मैंने अपना लैपटॉप, फोन और अन्य सामान साइबर सेल के पास जमा करा दिए हैं जबकि दूसरी पार्टी ने ऐसा करने से मना कर दिया है।

ऋतिक ने आगे लिखा, 4 साल मुझे इस वजह से प्रताड़ना झेलनी पड़ी है।मैं यहां पर किसी पर आरोप लगाने या किसी को जज करने नहीं आया हूं, लेकिन समय आ गया है कि मैं सच कहूँ।

आप ऋतिक ऋतिक का पूरा पोस्ट नीचे पढ़ सकते है।

https://www.facebook.com/hrithikroshan/posts/10155895950434407

Related posts

Leave a Comment