ऋतिक का कंगना पर वार ,बहन ने किया पलटवार
अभिनेता ऋतिक रोशन ने आज कंगना रनौत से अपने कथित अफेयरों पर चुप्पी तोड़ी। ऋतिक ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिख कर ये बताने की कोशिश की है कि कंगना के साथ उनका कभी भी अफेयर नहीं रहा है।
यह भी पढ़ें:ऋतिक-कंगना अफेयर-विवाद: ऋतिक ने दिया कंगना के आरोपों का जबाब ,यहाँ पढ़े पूरी चिट्ठी
ऋतिक के फेसबुक पोस्ट पर कंगना ने अभी तक कोई कमेंट नहीं किया है लेकिन कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने ऋतिक पर एक के बाद एक ट्वीट कर जमकर पलटवार करते हुए कई सवाल किए।ऋतिक ने अपने पोस्ट में लिखा है कि, ‘मैंने अपना लैपटॉप और फोन साइबर सेल को दे दिया है, जबकि दूसरी पार्टी ने ऐसा करने से मना कर दिया है।’ रंगोली ने पहले ट्वीट में ऋतिक द्वारा कंगना को भेजा गया एक कथित ई-मेल ट्विटर पर सार्वजनिक किया है।इस मेल को ऋतिक ने अपने आई पैड से कंगना को भेजा था।ट्वीट कर रंगोली ने कहा कि, ‘ऋतिक बातचीत के लिए आई पैड का यूज करते थे ना कि लैपटॉप का।’
https://twitter.com/Rangoli_A/status/915880381815046144
रंगोली ने अगले ट्वीट में ऋतिक के उस सवाल का जवाब दिया जिसमें उन्होंने ने कहा था कि मीडिया को जो फोटो दिए गए वे फोटोशॉप हैं। रंगोली ने ऋतिक- कंगना की साथ की फोटो पोस्ट की और लिखा, ‘क्या यह तस्वीर भी फोटोशॉप हैं ?’
https://twitter.com/Rangoli_A/status/915882743090733056
रंगोली ने आगे लिखा ‘क्या यह आप नहीं है, जिसने कंगना की कमर को जकड़ रखा है और उसकी गर्दन सूंघ रहा है. कौन दिलचस्पी नहीं ले रहा है?’
https://twitter.com/Rangoli_A/status/915883103603720192
रंगोली ने अपने अगले ट्वीट्स में कहा, ‘तो क्या हुआ अगर आपकी एक्स-वाइफ भी वहां थी, मैं नहीं जानती लेकिन हम सबने सुना है कि उनका आपके दोस्त के साथ अफेयर था। प्लीज साबित कीजिए की यह तस्वीर फोटोशॉप है।’
https://twitter.com/Rangoli_A/status/915883509876637698
रंगोली ने आगे लिखा ,’ क्या आप की पत्नी आपको अपनी नाक के नीचे अफेयर करते रहने से रोक पाई? आप हमेशा उसकी आड़ क्यों लेते रहते हैं?’
https://twitter.com/Rangoli_A/status/915883731700686849



