You are here

वीडियो: ऐसा दिखेगा बिग बॉस 11 के घर के अंदर का नजारा

Shilpa Shinde Confirmed for Bigg Boss Seasons 11 Breaking News मनोरंजन समाचार 

विवादित रिएलिटी टीवी शो बिग बॉस सीजन 11 आज रात 9 बजे से कलर्स टीवी पर शुरू होने जा रहा है। 100 दिन चलने वाले इस सीजन का थीम – ‘घरवाले और पड़ोसी’ है। इसी थीम को ध्यान में रख कर इस बार बिग बॉस के अलावा एक्टर गौरव गेरा जो की ‘पिंकी पड़ोसन’ बने नजर आएंगे घर के अंदर की गॉसिप दर्शकों तक पहुंचाएंगे। पिंकी पड़ोसन ने अच्छे पड़ोसन का उदाहरण देते हुए सलमान खान से भी पहले बिग बॉस के पूरे घर का नजारा दर्शको को दिखा दिया है।

गार्डन एरिया से लेकर किचन और बेडरूम तक इस बार बिग बॉस का घर बेहद ही ख़ास है।शो में रंग भरने के लिए इस बार बिग बॉस के घर में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है।बिग बॉस के इस सीजन में अंडरग्राउंड जेल की भी खूब चर्चा हो रही है।इस बार सजा के तौर पर कंटेस्टेंट को इस जेल में वक्त गुजारना पड़ेगा।

https://twitter.com/ColorsTV/status/914392107913068544

https://www.youtube.com/watch?v=Hw6tJsKL6VM&feature=player_embedded

इसके पहले कलर्स चैनल के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से इस एपिसोड के प्रोमो को रिलीज किया गया। इस प्रोमो में सलमान ,जैकलीन, वरुण और तापसी ‘टन टना टन’ गाने पर डांस करते हुए दिखाई देते हैं।

https://twitter.com/ColorsTV/status/914085772885504000

कलर्स चैनल के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल ने ‘भाबी जी घर पर हैं’ टीवी शो में अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे का वेलकम वीडियो भी शेयर किया।

https://twitter.com/ColorsTV/status/914120395678035971

इससे पहले बिग बॉस सीजन-3 का हिस्सा रहे केआरके के नाम से ‘मशहूर’ कमाल आर खान ने यूट्यूब वीडियो के जरिये इस बार के बिग बॉस 11 कंटेस्टेंट की लिस्ट शेयर की है।देखना दिलचस्प होगा की इस बार केआरके की भविष्यवाणी कितनी सच साबित होती है।

 

Tagged :

Related posts

Leave a Comment