You are here

करीब 50 लाख लोगों की सैलरी बढ़ेगी, पढ़िए क्या आपका नाम भी है

Government Employees Minimum Salary to be Rs 21000 Breaking News आज की रिपोर्ट देश समाचार 
देश के 48 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले ही बड़ा तोहफा मिलने वाला है। एक बार फिर उनकी तनख्वाह बढ़ने वाली है। केंद्र सरकार सातवें वेतन आयोग में केंद्रीय कर्मचारियों की मिनिमम सैलरी का स्लैब 18,000 रुपये महीने से बढ़ाकर 21,000 रुपये करने वाली है। सातवें वेतन आयोग ने कर्मचारियों की सैलरी 2.57 गुना बढ़ाने की सिफारिश की थी। केंद्र सरकार ने इसी साल मिनिमम बेसिक पे को  7,000 रुपये से बढ़ाकर 18,000 रुपये करने और मैक्सिमम बेसिक पे को 80,000 रुपये से 2,50,000 रुपये करने की मंजूरी दी थी।
अब एक बार फिर खुशखबरी मिलने वाली है। फौजी भाइयों के लिए भी अच्छी खबर है। सियाचिन में ड्यूटी करने वाले जवानों को पहले 14,000 रुपये भत्ता मिलता था। अब उसे बढ़ाकर 30,000 रुपये कर दिया गया है। हाई रिस्क एरिया में काम करने वाले अफसरों का भत्ता  21,000 रुपये से बढ़ाकर 42,500 रुपये कर दिया गया है।मरीन कमांडो के भत्ते में भी इजाफा कर दिया है। अब मरीन कमांडो को 10,500 रुपये से बढ़कर 17,300 रुपये हर महीने मिलेंगे।
Tagged :

Related posts

Leave a Comment