You are here

अगले महीने राहुल गांधी बनेंगे कांग्रेस अध्यक्ष!

Rahul Gandhi issues 'weather report' for Gujarat, forecasts 'jumlon ki baarish' Breaking News आज की रिपोर्ट बड़ी ख़बरें 
राहुल गांधी अक्टूबर में कांग्रेस अध्यक्ष बन सकते हैं। अमेरिकी यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी के भाषण की कांग्रेस पार्टी में जबरदस्त चर्चा है। कांग्रेस के बड़े-बड़े नेताओं ने इस भाषण की जबरदस्त तारीफ की और इसे राहुल गांधी का अब तक का सबसे अच्छा इंटरव्यू बताया। कुछ कांग्रेस नेता तो ये मानते हैं कि राहुल को ऐसा ही इंटरव्यू देते रहना चाहिए, इससे माहौल बनेगा।
अमेरिका की बर्केले यूनिविर्सिटी में राहुल गांधी से पूछा गया था कि वो बड़ी जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार हैं। इसके जवाब में राहुल ने कहा था कि वो बिल्कुल तैयार हैं, लेकिन उनकी पार्टी एक लोकतांत्रिक पार्टी है और पार्टी के सदस्य ही अपना अध्यक्ष चुनते हैं। कांग्रेस का आंतरिक चुनाव देखने वाले एक नेता ने बताया कि कांग्रेस नेतृत्व चाहती है कि सितंबर में राज्यों के चुनाव पूरे हो जाए जिसके बाद अक्टूबर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव हो। कांग्रेस के सभी राज्यों के नेताओं को धीरे धीरे बताया जा रहा है कि वो अपने राज्य में चुनाव पूरा कर लें।
नवरात्र से ही शुभ दिन शुरू हो जाएंगे। इसलिए अक्टूबर में राहुल गांधी का राजतिलक संभव है। कांग्रेस के एक बड़े नेता ने बताया कि सोनिया गांधी से बात हो गई है। प्रियंका गांधी भी तैयार हैं। राहुल गांधी तो कब से तैयार हैं। कांग्रेस के कुछ बुजुर्ग नेताओं को एतराज था, लेकिन अब उन्हें भी लगता है कि यही मौका है जब राहुल को अध्यक्ष बनाया जा सकता है। अमेरिका में राहुल के भाषण का कांग्रेस ने जमकर प्रचार किया। सोशल मीडिया में भी कांग्रेस के सोशल मीडिया सिपाहियों ने जबरदस्त फायरिंग की। राहुल का ऐसा भाषण था जिसकी मीडिया में आलोचना नहीं हुई और भाजपा की तरफ से सूचना प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी को जवाब देने आना पड़ा। ये सब दिखाता है कि राहुल गांधी अब अध्यक्ष बनने के लिए तैयार हैं। अगर सब ठीक रहा और राहुल ने फिर कोई गड़बड़ नहीं कि तो अक्टूबर में वो हो सकता है जिसका इंतजार राहुल गांधी को भी कई साल से है।
Tagged :

Related posts

Leave a Comment