KRK ने इस एक्टर को कहा ओवरएक्टिंग की दुकान,फिल्म बर्बाद करने की दी धमकी
केआरके के नाम से ‘मशहूर’ कमाल आर खान ट्विटर पर अपने ट्वीट से सुर्खियों में रहते है । इस बार केआरके के निशाने पर ‘जुड़वा-2’ के अभिनेता वरुण धवन रहे । वरुण धवन 29 सितंबर को सलमान खान की फिल्म ‘जुड़वां’ के सीक्वेल ‘जुडवां 2’ में डबल रोल निभाते नजर आएंगे।
केआरके ने शुक्रवार सुबह एक के बाद एक ट्वीट्स कर वरुण धवन को खुली चुनौती दी कि वह उनकी फिल्म यानी ‘जुड़वा 2’ को बर्बाद कर सकते हैं । केआरके ने शुरुआत की अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोल शेयर कर के ।उन्होंने पूछा ,-“ दोस्तों, क्या मैं घटिया और वाहियात फिल्म ‘जुड़वा-2’को बर्बाद कर दूँ ?”
https://twitter.com/kamaalrkhan/status/903482072219639808
इसके बाद KRK ने ट्वीट किया ,“ब्रो वरुण धवन क्या आप मेरा चैलेंज स्वीकार करते हो ।मेरे में 100 प्रतिशत क्षमता है कि मैं आपकी फिल्म ‘जुड़वा-2’ बर्बाद कर सकता हूं । हो जाए भाई मैन टू मैन और फेस टू फेस ।”
https://twitter.com/kamaalrkhan/status/903483384885788675
अगले ट्वीट में KRK ने लिखा ,-“ ब्रो वरुण धवन, हम दोनों के ट्विटर पर 5.2 मिलियन फोलोअर्स है । तो एक बार तो फाइट बनती है । हो जाए ‘जुड़वा 2’ पर ,या दब्रांडकेआरके से डरते हो ?”
https://twitter.com/kamaalrkhan/status/903485550782382080
अगले ट्वीट में KRK ने लिखा ,-“यह आपकी गलती नहीं है अगर आप अपनी फिल्म को बचाने के लिए मेरी चुनौती को स्वीकार नहीं कर रहे हैं ।दब्रांडकेआरके वास्तव में बहुत खतरनाक है ।”
https://twitter.com/kamaalrkhan/status/903486947082903553
केआरके यहीं नहीं रुके उन्होंने अगले ट्वीट में लिखा है,”अच्छा ब्रो वरुण धवन,प्लीज बताओ इतना ओवरएक्टिंग क्यों करते हो ? क्या तुम जानते हो तुम बॉलीवुड के ओवरएक्टिंग की दूकान हो ।”
https://twitter.com/kamaalrkhan/status/903488382109487106



