You are here

मोदी कैबिनेट फेरबदल :ये नेता बनेंगे मोदी सरकार में नए मंत्री

Cabinet Reshuffle On Sunday Morning बड़ी ख़बरें राजनीति 

मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में सबसे बड़ा फेरबदल रविवार को होने वाला है। नए मंत्रियों की लिस्ट तैयार हो चुकी है । खबर है कि सुबह दस बजे करीब 13 मंत्री शपथ लेंगे। इस बार कर्नाटक, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान के मंत्रियों की संख्या ज्यादा होगी। बिहार से नीतीश कुमार की पार्टी के सांसद मंत्री बनेंगे और तमिलनाडू से एआईडीएमक के सांसद मंत्री बनेंगे। शिवसेना के भी एक सांसद को मंत्री बनाया जाएगा। नए मंत्रियों को शपथ दिलाने से पहले पुराने मंत्रियों का इस्तीफा ले लिया गया है।

इस्तीफा देने वाले मंत्री हैं:
राजीव प्रताप रुडी
बंडारु दत्तात्रेय
कलराज मिश्र
संजीव बाल्यान
फगन सिंह कुलस्ते

दो मंत्रियों का विभाग बदला जाएगा। सुरेश प्रभु से रेल मंत्रालय लिया जाएगा और उन्हें हल्के मंत्रालय दिए जाएंगे। उन्हें नया पर्यावरण या बिजली मंत्री बनाया जा सकता है। ग्रामीण विकास मंत्री बीरेंद्र सिंह से भी बड़ा महकमा लिया जाएगा और छोटे विभाग के मंत्री बनाए जाएंगे। तीन मंत्रियों का प्रमोशन होना तय है। बिजली मंत्री पीयूष गोयल को कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा। धर्मेंद्र प्रधान को भी कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की संभालना है। रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा भी कैबिनेट मंत्री बनाए जा सकते हैं।

कौन कौन से नेता नए मंत्री बनेंगे

आरएसएस के करीबी और अमित शाह की टीम में उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे को राज्यमंत्री बनाया जा सकता है। बागपत से सांसद सत्यपाल सिंह को भी मंत्री बनाया जाएगा। वो मुंबई के कमिश्नर रहे हैं और चुनाव में जाट नेता अजीत सिंह को हरा चुके हैं। कर्नाटक से येदियुरप्पा के करीबी शोभा करांदलजे को मंत्री बनाया जाएगा। पूर्वी दिल्ली से सांसद महेश गिरी भी मंत्री बन सकते हैं। असम से हेमंत विस्वसर्मा को कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा। सबसे जबरदस्त मंत्रालय हेमंत को ही मिलेगा। प्रधानमंत्री और अमित शाह दोनों उनके काम से खुश हैं।

Tagged :

Related posts

Leave a Comment