उपचुनाव नतीजे: दिल्ली में आप, गोवा में बीजेपी और आंध्र में टीडीपी को मिली जीत
3 राज्यों में 4 विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं । दिल्ली में आप, गोवा में बीजेपी और आंध्रप्रदेश की एक सीट पर टीडीपी को जीत मिली ।
दिल्ली उपचुनाव नतीजे
दिल्ली की बवाना विधान सभा सीट के लिए उप चुनाव में आम आदमी पार्टी के राम चंदर ने बीजेपी के वेद प्रकाश को 24 हजार से अधिक वोटों के अंतर से हराया। राम चंदर को कुल 59886 वोट मिले। वहीं बीजेपी के वेद प्रकाश को 35834 वोट और कांग्रेस सुरेंद्र कुमार को 31919 वोट मिले।बवाना उपचुनाव के लिए भाजपा ने वेद प्रकाश को चुनाव मैदान में उतारा, जो आप उम्मीदवार के तौर पर 2015 का विधानसभा चुनाव इस सीट से जीते थे। वेदप्रकाश इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए थे और उपचुनाव में पार्टी के उम्मीदवार थे।
अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके जनता को शुक्रिया अदा किया है और लिखा ,-“ आम आदमी पार्टी की स्वच्छ राजनीति और पिछले ढाई वर्षों के कामों पर मुहर लगाने के लिए बवाना की जनता को दिल से शुक्रिया और बधाई ।“
आम आदमी पार्टी की स्वच्छ राजनीति और पिछले ढाई वर्षों के कामों पर मुहर लगाने के लिए बवाना की जनता को दिल से शुक्रिया और बधाई
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 28, 2017
आम आदमी पार्टी के बागी विधायक कपिल मिश्रा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को तंज कसते हुए ट्विटर पर अपने अंदाज में बधाई दी ।
Bawana में जीत की बधाई @ArvindKejriwal
मेरे प्रयासों में कमी रही आपके घोटालों को घर घर तक नहीं पहुंचा पाया
भ्रष्टाचार से जंग जारी रहेगी
— Kapil Mishra (@KapilMishraAAP) August 28, 2017
गोवा उपचुनाव नतीजे
गोवा में दो विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव हुए और बीजेपी को दोनों सीटों पर जीत मिली है । गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने पणजी सीट और बीजेपी के ही विश्वजीत राणे ने वालपोई सीट पर जीत दर्ज की है । पर्रिकर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं कांग्रेस उम्मीदवार गिरीश चोडानकर को 4,803 मतों से हराया । पर्रिकर को 9,862 वोट मिले वहीँ कांग्रेस उम्मीदवार गिरीश चोदनकर को 5,059 वोट मिले ।जीत के बाद पर्रिकर ने कहा कि वह अगले हफ्ते राज्य सभा सीटे से इस्तीफा देंगे ।पर्रिकर सरकार में स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने कांग्रेस के रॉय नाइक को करीब 10,000 वोटों से हराया ।
आंध्रप्रदेश उपचुनाव नतीजे
आंध्रप्रदेश की नंद्याल विधानसभा सीट पर टीडीपी ने कब्जा जमाया है । यहां पर तेलगुदेशम पार्टी के उम्मीदवार भूमा ब्रह्मानंद ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी वाईएसआर कांग्रेस के शिल्पा मोहन रेड्डी को 27,466 वोटों से जीत हासिल की है ।
PM मोदी ने ट्वीट कर मनोहर पर्रिकर , विश्वजीत राणे और टीडीपी के भूमा ब्रह्मानंद को बधाई दी ।
Congrats to @manoharparrikar & @visrane for the impressive wins in Panaji & Valpoi respectively. I thank the people of Goa for their support
— Narendra Modi (@narendramodi) August 28, 2017
Congratulations to Bhuma Brahmananda Reddy Garu & our valued NDA ally, TDP for the big victory in the Nandyal by-poll. @ncbn
— Narendra Modi (@narendramodi) August 28, 2017



