You are here

वीडियो :अरविंद केजरीवाल को पसंद नहीं आया होगा कपिल का ‘बर्थडे सरप्राइज’

Kapil Mishra Trolling Arvind Kejriwal on his birthday आज की रिपोर्ट दिलचस्प ख़बरें दिल्ली की बड़ी ख़बरें बड़ी ख़बरें सोशल मीडिया से 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 16 अगस्त को अपना जन्मदिन मनाया । 49वां जन्म दिन मना रहे केजरीवाल को आम लोगों ने जहां घर पहुंच कर बधाई दी वहीं कई नेताओं ने ट्वीट कर केजरीवाल को बधाई दी ।आम आदमी पार्टी से निष्कासित नेता कपिल मिश्रा ने केजरीवाल को एक वीडियो बर्थडे सरप्राइज दिया जो वायरल हो गया है।इस 2 मिनट 35 सेकेंड वीडियो में कपिल मिश्रा ‘सोनू’ के तर्ज पर बने गाने के माध्यम से केजरीवाल और उनके मंत्रियो पे भ्रष्टाचार का आरोप मढ़ते दिख रहे है ।


कपिल ने खुद ये गाना गया जिसके बोल है –

AK तुझे खुद पर भरोसा नहीं क्या?

खुद पर भरोसा नहीं क्या?

विधान सभा से रहता तू गोल-गोल,

मुहं में जमी है क्या फेविकोल,

घोटालों पे मुहं अपना खोल-खोल,

AK तुझे खुद पर भरोसा नहीं क्या?


कपिल ने ‘सोनू सॉन्ग’ के अपने वर्जन में सत्येंद्र जैन से लेकर केजरीवाल के साढू पर भी निशाना साधा है।  ‘AKतेरीकुर्सीगोल’  हैशटैग के साथ साथ कपिल ने यह वीडियो अपने फेसबुक और ट्विटर अकाउंट पे शेयर किया ।वीडियो को ट्वीट करते हुए कपिल मिश्रा ने लिखा –” केजरीवाल यह गाना आपके लिए सरप्राइज गिफ्ट है और जल्द ही पूरी दिल्ली आपके लिए यह गाना गायेगी।”

बता दें कि 7 मई को  कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था । कपिल मिश्रा ने आरोप लगाया था कि केजरीवाल ने स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन से 2 करोड़ रुपए घूस लिए । कपिल के आरोपों के बाद उन्हें मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया गया था ।

Tagged :

Related posts

Leave a Comment