You are here

मुंबई में आज विजेंदर करेंगे चीन की दीवार ध्वस्त

Vijender Singh is set to take on China’s undefeated boxer Zulpikar Maimaitiali for a double-title fight on Saturday आज की रिपोर्ट क्रिकेट खेल 

भारत के स्टार मुक्केबाज विजेंदर सिंह आज मुंबई के नेशनल स्पोर्ट्स क्लब ऑफ इंडिया में चीनी बॉक्सर जुल्पिकार मियामैतियाली से भिड़ेंगे ।
बीजिंग ओलंपिक में कांस्य पदक विजेंदर अभी डब्ल्यूबीओ एशिया पैसिफिक सुपर मिडिलवेट चैंपियन है और चीनी बॉक्सर जुल्पिकार मियामैतियाली अभी डब्ल्यूबीओ ओरिएंटल सुपर मिडिलवेट चैंपियन है ।जो यह मुकाबला जीतेगा वह अपने खिताब की रक्षा करेगा और  इसके साथ ही अपने प्रतिद्वंद्वी के खिताब पे भी कब्ज़ा का लेगा ।


विजेंदर और जुल्फिकार दोनों अभी तक अजेय हैं । विजेंदर प्रो मुक्केबाजी में अपने आठ मुकाबलों में सात नॉकआउट से जीत चुके हैं और उम्मीद है की यह मुकाबला भी नॉकआउट से जीतेंगे ।जुल्पिकार ने  प्रो मुक्केबाजी के आठ मुकाबलों में 5 नॉकआउट सहित 7 में जीत हासिल किया है । एक बाउट ड्रा था ।


विजेंदर ने मैच से पहले कहा – “यह भारत बनाम चीन का मुकाबला है और मुझे कुछ कहने की जरूरत नहीं है. मैं बेहद उत्साहित हूं. मैं जानता हूं कि पूरा भारतवर्ष मेरे साथ है ” ।इस से पहले विजेंदर पहले ही कह चुके हैं कि चाइना  का माल ज्यादा देर नहीं चलता है और वह मियामैतियाली को निपटाने में ज्यादा समय नहीं लगाएंगे।

चीन के मुक्केबाज ने पलटवार करते हुए कहा- ” मुकाबले में वह विजेंदर को बताएंगे की चीन के लोग क्या कर सकते हैं” ।मैं तुम्हारे घर में पांच अगस्त को आ रहा हूं विजेंदर और मैं तुम्हारा बेल्ट भी अपने बेल्ट के साथ ले जाऊंगा. मैं शुरुआती राउंड में ही तुम्हे नॉक आउट करूंगा ।”

भारतीय बॉक्सर ने क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को उनके घर जा कर मैच के लिए आमंत्रित किया है और उम्मीद की जा रही है की सचिन ,सहवाग सहित कई और भी सेलिब्रिटीज के इस मैच में विजेंदर का उत्साह बढ़ाने आएंगे  ।मुंबई के नेशनल स्पोर्ट्स क्लब ऑफ इंडिया आज कुल  7 मुकाबले होंगे । सभी मैच का प्रसारण सोनी टेन-1 HD और हिंदी प्रसारण सोनी टेन 3 और सोनी टेन 3 HD पर शाम  6:30 बजे से होगा । विजेंदर औए जुल्पिकार का सुपर मुकाबला रात 9 बजे होगा ।

Tagged :

Related posts

Leave a Comment