You are here

दुजाना का दूसरा टेप आया, मरने से पहले बोला, लाश पर पाकिस्तानी झंडा मत डालना

Lashkar Top Commander Abu Dujana killed in kashmir एक्सक्लुसिव ख़बर देश बड़ी ख़बरें समाचार 
पुलवामा एनकाउंटर में मारे गए आतंकवादी अबु दुजाना और उसके दोस्त आरिफ का एक और टेप सामने आया। इसमें एक नई और गहरी साजिश का पता चला। दुजाना का साथी आरिफ खुद को अलकायदा का आतंकी बता रहा था।
इस टेप में अबु दुजाना कह रहा था उसके जनाजे पर पाकिस्तान का झंडा ना लगाया जाए। उसका  साथी आरिफ कहता है, “ये जनाजे में ऐलान करना…दूसरी बात मेरे जनाजे में कोई पाकिस्तानी झंडा नहीं लहराना..मेरे शव पर ISIS का झंडा होना चाहिए…मैं घरवालों से अपील करता हू्ं ..मेरे खून का एहसास रखना…आप इसपर कायम रहना…हमारे लिए दुआ करना…इंशाअल्लाह कोई टेंशन नहीं है…हम लड़ने के लिए तैयार हैं….मूसा भाई से भी अपील करते हैं…इन घरवालों का कोई कसूर नहीं है…हम अल कायदा के साथ हैं…हम अल कायदा के साथ हैं….हम अल कायदा के साथ हैं”
इसके बाद टेप में अबु दुजाना की आवाज़ सुनाई देती है। वो कहता है, “चलो ये तो मौत है…मौत तो एक दिन आनी है…इसका मज़ा हर किसी को चखना है…अल्लाह ने मुझे शहादत की तौफे में  दी…टेंशन लेने की कोई बात नहीं…मैं बहुत खुश हूं…अल्लाह का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जो मुझे इस मोड़ पर लाया..अल्लाह मेरी शहादत कबूल करे और ईमान पर मौत दे…मेरा तमाम लोगों से ये कहना है कि जिस घर में हम कल रात आए..10.30 – 10.45 बजे घुसे…हमें किसी ने देखा है…इसमें घरवालों का कोई कसूर नहीं है…हम खुद आकर बैठे इस घर में..इस घरवालों के साथ कोई ज्यादती नहीं करना…क्योंकि हम इस घर में आए हैं न कि हमें बुलाया है” 
Tagged :

Related posts

Leave a Comment