पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ दोषी करार ,अब प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे
पनामा पेपर लीक के मामले में आज पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों की बेंच ने फैसला सुनाते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ को दोषी करार कर दिया है । सुप्रीम कोर्ट ने नवाज़ शरीफ को प्रधानमंत्री पद के लिए अयोग्य माना है । फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि नवाज शरीफ के खिलाफ इस मामले में मुकदमा चलाया जाना चाहिए ।
अब पाकिस्तानी मीडिया में कहा जा रहा है कि नवाज शरीफअब अपने भाई शाहबाज शरीफ को प्रधानमंत्री बनाएंगे। शाहबाज शरीफ फिलहाल पंजाब सूबे के चीफ मिनिस्टर हैं और नवाज़ परिवार में सिर्फ शाहबाज़ ही ऐसे हैं जिनका नाम पनामा लीक में नहीं है



