महात्मा गांधी के पोते विवाद में फंसे
विपक्ष के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार गोपाल कृष्ण गांधी विवाद में फंस गए हैं और इस बार विवाद उनकी पुरानी चिट्ठी से पैदा हुआ है। मुंबई हमले के दोषी याकूब मेमन की फांसी का विरोध गोपाल कृष्ण गांधी ने किया था। याकूब की मौत की सजा माफ करने की याचिका पर एक दस्तखत गोपाल कृष्ण गांधी का भी था।
अब शिवसेना ने इसा मुद्दा बना दिया है, शिवसेना के सांसद संजय राउत ने कहा कि गोपाल कृष्ण गांधी ने देश के खिलाफ साजिश रचने वाले याकूब मेनन की फांसी का विरोध किया था, इसलिए ऐसे आदमी को संवैधानिक पद पर नहीं बैठना चाहिए। कांग्रेस ने गोपाल कृष्ण गांधी को समर्थन दिया है, इसलिए कांग्रेस कह रही है कि महात्मा गांधी के पोते अहिंसा के पुजारी हैं इसलिए उन्होंने फांसी का विरोध किया था।