पीएम मोदी ने एनडीए के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार वेंकैया नायडू को बताया किसान का बेटा
बीजेपी ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और शहरी विकास मंत्री एम वेंकैया नायडू को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। भारतीय जनता पार्टी के संसदीय दल की बैठक में उनके नाम का प्रस्ताव केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जयप्रकाश नड्डा ने किया । संख्या बल के हिसाब से नायडू का देश के अगले उपराष्ट्रपति बनना तय माना जा रहा है ।
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विट कर के वेंकैया नायडू को बधाई दी और कहा – “एक किसान के बेटे एम वेंकैया नायडू जी के पास सार्वजनिक जीवन का लंबा अनुभव है और राजनैतिक जगत में उनका सम्मान किया जाता है।”




पीएम मोदी ने आगे कहा कि –” मैं एम.वेंकैया नायडू जी को वर्षो से जानता हूँ । उन्होंने हमेशा अपनी मेहनत और दृढ़ता के लिए प्रशंसा पाई है। वे उपराष्ट्रपति के लिए उपयुक्त उम्मीदवार है ।”




प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा की –“वेंकैया नायडू का संसदीय अनुभव उन्हें राज्यसभा अध्यक्ष के महत्वपूर्ण पद को निभाने में मदद करेगा ।”







