You are here

आज से जीएसटी शुरू, आधी रात को संसद में बजा घंटा

जब हम नया चश्मा खरीदते हैं तब भी एक-दो दिन दिक्कत होती है, लेकिन आंख के लिए वही चश्मा सही होता है जिसका नंबर सही हो।

GST starts from Today बड़ी ख़बरें 

जब हम नया चश्मा खरीदते हैं तब भी एक-दो दिन दिक्कत होती है, लेकिन आंख के लिए वही चश्मा सही होता है जिसका नंबर सही हो।

संसद के सेंट्रल हॉल में इंतिहास लिखा गया। एक ऐसा अध्याय जिसे अब तक का सबसे बड़ा टैक्स सुधार कहा जा रहा है ।इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, GST टीम इंडिया की ताकत है। ये मोदी बोले, गीता के भी 18 अध्याय थे और जीएसटी काउंसिल की भी 18 मीटिंग हुई। मोदी ने कहा, जीएसटी ने देश को आर्थिक एकीकरण का काम किया। पांच सौ तरह के टैक्स से देश को मुक्ति मिलेगी। गंगानगर से लेकर इटानगर तक एक ही टैक्स लगेगा।
मोदी ने चाणक्य से लेकर आईंस्टीन की बातें अपनी भाषण में कही और चुटकी लेते हुए कहा, आइंस्टीन ने कहा था, दुनिया में सबसे ज्यादा मुश्किल है इनकम टैक्स को समझना। आज आइंस्टीन होते तो इतने सारे टैक्स को देखकर क्या सोचते। बीस लाख तक का कारोबार करने वालों को टैक्स से मुक्ति है। मोदी ने कहा, देश के गरीबों के लिए ये सबसे सार्थक व्यवस्था है। आज़ादी के सत्तर साल तक गरीब को मदद पहुंचाएंगे। देश में कच्चा बिल और पक्का बिल का कल्चर खत्म हो जाएगा। इसके बाद मोदी ने जीएसटी के बारे में फैलाई गई अफवाहों पर दिलचस्प बातें कही। उन्होंने कहा, जब हम नया चश्मा खरीदते हैं तब भी एक-दो दिन दिक्कत होती है, लेकिन आंख के लिए वही चश्मा सही होता है जिसका नंबर सही हो।
Tagged :

Related posts

Leave a Comment