You are here

श्रीकांत ने रच दिया इतिहास, जीत लिया ऑस्ट्रेलियन ओपन

Kidambi Srikanth beat Chen Long 22-20, 21-16 in the Australian Super Series final खेल 

भारत में एक नये स्पोर्टस स्टार का जन्म हुआ जो क्रिकेटर नहीं है। किदांबी श्रीकांत ने चीन के चेन लोंग को हराकर आस्ट्रेलिया ओपन सुपर सीरीज टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया । बैडमिंटन के इस धुरंधर खिलाड़ी ने जबरदस्त उलटफेर किया। 11वीं रैंकिंग वाले श्रीकांत ने छठे रैंक के खिलाड़ी को हराकर ये टूर्नामेंट जीता। इससे पहले इंडोनेशिया ओपन जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी श्रीकांत ने 46 तक मिनट तक चले खिताबी मैच में लोंग को 22-20, 21-16 से मात दी।

इस खिताबी जीत के साथ ही श्रीकांत ने इतिहास रचा है। वह लगातार दो सुपर सीरीज खिताब जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी बन गए हैं। सिंगापुर ओपन, इंडोनेशिया ओपन के बाद श्रीकांत लगातार तीसरी बार फाइनल में पहुंचे। जब श्रीकांत ने इंडोनेशिया ओपन खिताब जीता था तब वो इंडोनेशिया ओपन जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी बने थे और अब वह आस्ट्रेलिया ओपन का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं। महिला वर्ग में सायना नेहवाल ने दो बार ये खिताब जीता लेकिन इस बार वो क्वार्टर फाइनल में ही हार गईं।

Tagged :

Related posts

Leave a Comment