You are here

चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में इंग्लैंड ने बांग्लादेश को हराया

England beats Bangladesh in their first match of the 2017 ICC Champions Trophy at the Oval in London on Thursday. क्रिकेट खेल 

चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में जबरदस्त खेल हुआ । सौ ओवर में 600 से ज्यादा रन बने और मेजबान टीम इंग्लैंड ने मेजबान बांग्लादेश को हरा दिया। ग्रुप A के इस मैच में बांग्लादेश ने इंग्लैंड के सामने 306 रन का टारगेट रखा था। इंग्लैंड की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 308 रन बनाए और 8 विकेट से मैच जीत लिया। इंग्लैंड की तरफ से जो रुट ने नॉट आउट रहते हुए 133 रन जोड़े। एलेक्स हेल्स ने 95 रनों की दमदार पारी खेली। कप्तान मॉर्गन ने भी बिना आउट हुए धुआंधार 75 रन बना डाले। ऐसा नहीं था कि इंग्लैंड के लिए ये मैच बेहद आसान था। पहले बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने इंग्लिश गेंदबाजों की जमकर पिटाई की। ओवल के मैदान पर 300 रन का टारगेट देना आसान काम नहीं था। बांग्लादेश की तरफ से तमीम इकबाल ने 128 रन बनाए और मुश्फिकुर रहीम ने 79 रन की पारी खेली। जवाब में इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। तीसरे ओवर में ही मशरफे मुर्तजा ने जेसन रॉय को आउट कर दिया। लेकिन इउसके बाद इंग्लैंड की टीम संभलकर खेली और ये मैच आसानी से जीत लिया।

Tagged :

Related posts

Leave a Comment