You are here

अमेरिका जाना चाहते हैं तो सोशल मीडिया आपको फंसा सकती है

Trump Administration approves Social Media checks for VISA Applicants पसंदीदा खबर बड़ी ख़बरें 

अगर आप अमेरिका में अपना करियर बनाना चाहते हैं या फिर अमेरिका घूमने भी जाना चाहते हैं तो अभी से सावधान हो जाइए। आप सोशल मीडिया पर क्या लिखते हैं, किसी के पोस्ट पर क्या कमेंट करते हैं, इन सब पर ध्यान देना जरूरी है। अमेरिकी सरकार ने सुरक्षा एजेंसियों को नया फरमान सुनाया है। अब आपको अमेरिकी दूतावास में वीजा की अर्जी लगाते वक्त पिछले पांच साल का सोशल मीडिया का रिकॉर्ड बताना होगा। आप अपनी सोशल मीडिया एक्टीविटी की डिटेल देंगे और अमेरिका की एजेंसी पहले इसकी पूरी पड़ताल करेगी। इसके बाद ही आपको अमेरिकी वीजा मिलेगा। ट्रंप प्रशासन के पास इस नए नियम की फिल भेजी गई थी जिस पर ट्रंप ने मुहर लगा दी है।

नया नियम क्या कहता है?

वीजा की अर्जी के वक्त आपसे पांच साल का सोशल मीडिया अकाउंट यानि फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम की आईडी मांगी जाएगी। इसके अलावा आपके फोन नंबर का रिकॉर्ड मांगा जाएगा, मतलब पिछले 5 साल में आपने जितने नंबर बदले उन सभी नंबर का ब्योरा अमेरिकी अफसर को देना होगा। इसके साथ साथ आपको अपनी ज़िंदगी के पिछले 15 साल के बारे में सब बताना होगा। आपके द्वारा मिली जानकारी को अमेरिकी एजेंसी अपने स्तर पर जांचेंगी इसके बाद ही वीजा मिलेगा।

Tagged :

Related posts

Leave a Comment