You are here

लालू के मंच पर माया-अखिलेश साथ आएंगे, गठबंधन भी होगा!

Akhilesh Yadav and Mayawati to attend Lalu Prasad's Patna rally उत्तर प्रदेश की बड़ी ख़बरें समाचार 
लालू यादव के मंच पर अखिलेश यादव और मायावती दोनों एक मंच पर साथ आएंगे। 27 जून के दिन मायावती और अखिलेश यादव के बीच गठबंधन का ऐलान भी हो सकता है। मैनपुरी में अखिलेश यादव ने खुद इसकी जानकारी दी। ऐसा पहली बार होगा जब अखिलेश यादव और मायावती एक मंच पर साथ होंगी। इससे पहले मायावती और अखिलेश के पिता मुलायम सिंह एक साथ सरकार में थे, लेकिन गेस्ट हाउस कांड के बाद दोनों के बीच दूरियां इतनी बढ़ी की कभी साथ नहीं आ पाए। उत्तर प्रदेश के चुनाव में जबरदस्त हार के बाद अब अखिलेश और मायावती हाथ मिलाने के लिए तैयार हो गए हैं। लगता है योगी ने बुआ और भतीजे को साथ ला दिया।
Tagged :

Related posts

Leave a Comment