You are here

ब्रिटेन के मैनचेस्टर में फिदायीन हमला, 22 की मौत

Manchester terror attack दुनिया 
ब्रिटेन के मैनचेस्टर में पोप कॉन्सर्ट खत्म होने के ठीक बाद आतंकवादियों ने फिदायीन किया। इस हमले में अब तक  22 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है। 60 से ज्यादा लोग घायल हैं। मैनचेस्टर एरिना में अमेरिकी पॉप सिंगर अरियाना ग्रांडे का कॉन्सर्ट चल रहा था। करीब दस हजार लोग इकट्ठा थे। ब्रिटेन में उस वक्त रात के साढ़े दस बज रहे थे, मैनचेस्टर एरिना में टिकट खिड़की के पास एक आतंकवादी ने खुद को उड़ा दिया। मारे गए लोगों में ज्यादातर 20 साल के जवान लड़के लड़कियां हैं। गाना सुनने के लिए कुछ बच्चे भी पहुंचे थे, इस हमले में कुछ बच्चों के भी मारे जाने की खबर है।
ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने इसे आतंकवादी हमला बताया। पूरी संभावना है कि ISIS से जुड़े आतंकवादियों ने ये फिदायीन हमला किया क्योंकि आईएस ने इस हमले के जश्न मनाने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया।
Tagged :

Related posts

Leave a Comment