You are here

क्या लालू की बेटी मीसा भारती गिरफ्तार होगी?

ईडी के सूत्रों ने बताया कि मीसा के चार्टर्ट अकाउंटेंट और जैन भाईयों ने मिलकर मीसा भारती के लिए करीब 8000 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग की।

ED arrest Misa Bharti's CA बिहार की बड़ी ख़बरें समाचार 

ईडी के सूत्रों ने बताया कि मीसा के चार्टर्ट अकाउंटेंट और जैन भाईयों ने मिलकर मीसा भारती के लिए करीब 8000 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग की।

लालू यादव को डराने वाली खबर है। उनकी बेटी मीसा भारती बुरी तरह फंस गई हैं।मीसा के चार्टर्ड अकाउंटेंट राजेश अग्रवाल को एन्फोर्समेंट डायरेक्ट्रेट ने गिरफ्तार कर लिया है। लालू परिवार से जुड़ी प्रोपर्टी पर छापेमारी के बाद ये तीसरी बड़ी गिरफ्तारी है। फर्जी कंपनियां चलाने के आरोप में बिजनेसमैन वीरेंद्र जैन और सुरेंद्र  जैन को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।  ईडी के सूत्रों ने बताया कि मीसा के चार्टर्ट अकाउंटेंट और जैन भाईयों ने मिलकर मीसा भारती के लिए करीब 8000 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग की। इन्हीं लोगों के जरिए दिल्ली के बिजवासन में तीन एकड़ का फार्म हाउस मीसा ने खरीदा। आरोप है कि मीसा भारती और उनके पति शैलेश कुमार मीशेल पैकर्स कंपनी बंद थी। इस बंद हो चुकी कंपनी के शेयर महंगे दाम पर खरीदे गए। 10 रुपए की कीमत के 1 लाख 20 हजार शेयर 90 रुपए के हिसाब से खरीदे गए। इसके बाद इसी पैसे से फार्म हाउस खरीदा गया। अब लालू की बेटी का फार्म हाउस भी जब्त कर लिया गया है।

Tagged :

Related posts

Leave a Comment